निलंबन के विरोध में 17 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर जाएंगे पटवारी!
Sandeep Kumar | Feb 17, 2025, 07:39 IST
Patwari leave February
पटवारी संघ का कहना है कि उनका दायित्व सिर्फ वर्तमान वित्तीय वर्ष के खसरा संधारण तक सीमित होता है, ऐसे में पुरानी जानकारियों के लिए निलंबन का कोई आधार नहीं बनता। इसी तरह, पटवारी राधेश्याम दुबे पर भी अनुचित तरीके से निलंबन की गाज गिरी है
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पटवारियों का गुस्सा अब उबाल पर है। दो पटवारियों के निलंबन के विरोध में तहसील के पटवारी 17 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और निलंबन की कार्रवाई को अवैध व अन्यायपूर्ण बताया।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जीवाड़े पर एक्शन, नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को बनाया पटवारी, ऐसे- ऐसे कांड करे कि…
पटवारी संघ का कहना है कि उनका दायित्व सिर्फ वर्तमान वित्तीय वर्ष के खसरा संधारण तक सीमित होता है, ऐसे में पुरानी जानकारियों के लिए निलंबन का कोई आधार नहीं बनता। इसी तरह, पटवारी राधेश्याम दुबे पर भी अनुचित तरीके से निलंबन की गाज गिरी है, जिसे संघ ने अन्याय करार दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर अब सारे राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी भी बदलेंगे, काम शुरू
पटवारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर रहा है। राजस्व महा अभियान 3.0 की सफलता के लिए पटवारियों ने अवकाश के दिनों में भी कार्य किया, लेकिन इसके बावजूद 30 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित की गई।
ये खबर भी पढ़िए...राजस्व निरीक्षक परीक्षा में घोटाला, रिश्तेदार बन गए पटवारी से अफसर
यदि पटवारियों का आंदोलन लंबा खिंचता है, तो इससे न केवल राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होंगे, बल्कि किसानों और आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन पटवारियों की चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और इस गतिरोध को कैसे सुलझाया जाता है। क्या सरकार कदम उठाएगी या आंदोलन और उग्र होगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जीवाड़े पर एक्शन, नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को बनाया पटवारी, ऐसे- ऐसे कांड करे कि…
क्या है मामला?
सोहागपुर तहसील के पटवारी विक्रम परते को 2013-14 और 2014-15 के खसरा अभिलेख प्रस्तुत न करने के आधार पर निलंबित कर दिया गया। पटवारियों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिस कारण अभिलेख प्रस्तुत करना संभव नहीं था।
पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर अब सारे राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी भी बदलेंगे, काम शुरू
बढ़ता असंतोष: पटवारियों का विरोध तेज
ये खबर भी पढ़िए...राजस्व निरीक्षक परीक्षा में घोटाला, रिश्तेदार बन गए पटवारी से अफसर
संघ ने 14 फरवरी को निर्णय लिया कि
- सभी पटवारी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ देंगे।
2. शनिवार और रविवार को कोई सरकारी कार्य नहीं करेंगे।
3. 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे, यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं
क्या होगा असर?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA