पटवारियों की हड़ताल खत्म, भोपाल में मांगों पर हुई बात, तीन माह में काम करेगी सरकार

Sanjay Gupta | Aug 07, 2026, 11:24 IST
Share
patwari strike ends mp
patwari strike ends mp

मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। भोपाल में पटवारी संघ के साथ अधिकारियों की हुई बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी है। इसके बाद हड़ताल को तीन माह के लिए स्थगित किया गया है। शुक्रवार से पटवारी काम पर लौटेंगे।

मप्र में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। विविध मांगों को लेकर यह हड़ताल पर थे, जिससे राजस्व काम ठप हो गया था। भोपाल में गुरुवार को विविध मांगों को लेकर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार, प्रभारी कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड अजय देव शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज परिहार व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया, यह मांग पूरी कर दी

राजस्व विभाग ने बताया कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने से पहले मामले की जांच और समीक्षा करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

इसके अलावा दूसरे भत्तों के भुगतान को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को जारी ईएसबी कैलेंडर में नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा कराने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

कैडर रिव्यू के लिए यह करेंगे

संघ की सबसे बड़ी मांगों में से एक कैडर रिव्यू लागू करना था। इस पर सरकार ने बताया कि इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। इसमें वित्त विभाग, राजस्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस शामिल होंगे। कमेटी की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले पटवारी संघ अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकेगा। इस पूरी प्रक्रिया को 90 दिनों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नई भर्ती और 100 फीसदी वेतन पर भी बात

संघ ने नए पटवारियों की विभागीय परीक्षा और 70, 80 व 90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने इन मांगों पर जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया है। साथ ही हड़ताल के दौरान की अवधि को कार्य अवधि मानकर वेतन देने के लिए भी आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया है।

इसलिए हड़ताल की गई स्थगित

एमपी पटवारी संघ ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया है। संघ के प्रांताध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों की सहमति से हड़ताल को अगले तीन महीने के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। अब सभी पटवारी शुक्रवार से अपने काम पर वापस लौट जाएंगे।

23 हजार पटवारी हड़ताल पर थे

प्रदेश के 23 हजार पटवारी अपनी मांगों को लेकर जुलाई से आंदोलन (मप्र पटवारी हड़ताल) कर रहे थे। शुरुआत में उन्होंने 15 से 17 जुलाई तक तीन दिन का सामूहिक अवकाश लिया। इसके बाद दो दिन के सरकारी अवकाश के कारण भी काम प्रभावित रहा।

मांगें पूरी नहीं होने पर पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप (MP News) से खुद को अलग कर लिया और अधिकारियों के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई (क्विक एक्शन) से भी दूरी बना ली। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं आया। नाराज पटवारियों ने 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

पटवारियों पर FIR से पहले होगी जांच, कलेक्टरों को निर्देश, हड़ताल रहेगी जारी

कर्मचारी चयन मंडल के नए नियम : सत्यापन के 10वें दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र

एमपी में सीआर विवाद: पदोन्नति रुकने पर भड़के कर्मचारी, दी आंदोलन की चेतावनी

MP में 10 साल पुराने प्रमोशन पर फंसा पेंच, कर्मचारी बोले- कैबिनेट सुधारे पदोन्नति नीति

Tags:
  • MP News
  • पटवारी
  • पटवारी हड़ताल
  • एमपी पटवारी संघ
  • मप्र पटवारी हड़ताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा