कर्मचारी चयन मंडल के नए नियम : सत्यापन के 10वें दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र

VINAY VERMA | Aug 06, 2026, 20:18 IST
Share
छत्तीसगढ़ में वेटिंग लिस्ट खत्म
छत्तीसगढ़ में वेटिंग लिस्ट खत्म

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के नए नियम लागू हो गए हैं। अब सरकारी भर्ती में वेटिंग और रिजर्व लिस्ट खत्म होगी। आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। परीक्षा, सत्यापन और नियुक्ति के लिए समय-सीमा तय की गई है। हर साल अगस्त में भर्ती कैलेंडर जारी होगा।

5 बड़ी बातें

  • वेटिंग लिस्ट और रिजर्व सूची पूरी तरह खत्म।
  • आधार वेरिफिकेशन और प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
  • लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग।
  • सत्यापन और नियुक्ति के लिए तय समय-सीमा लागू।
  • हर साल अगस्त में जारी होगा सरकारी भर्ती कैलेंडर।
Raipur। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल नियम, 2026 की राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। नए नियमों के साथ अब भर्ती प्रक्रिया पहले से ज्यादा तय समय में पूरी होगी। सरकार का दावा है कि इससे भर्ती में देरी, विवाद और मनमानी पर रोक लगेगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब भर्ती के बाद वेटिंग लिस्ट का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

अब आधार से बनेगी भर्ती की पहचान

नई व्यवस्था में हर अभ्यर्थी को कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर प्रोफाइल बनानी होगी। इसके साथ आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य रहेगा। आवेदन के समय जिस विभाग और पद की प्राथमिकता अभ्यर्थी देगा, वही अंतिम मानी जाएगी। बाद में उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यानी अब आवेदन भरते समय ही पूरी सावधानी रखनी होगी।

लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना को मिलेगा मौका

सरकार ने चयन प्रक्रिया भी साफ कर दी है। जिन पदों पर कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, वहां पहले लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची तैयार होगी। इसके बाद दूसरा चरण केवल अर्हकारी होगा। सबसे अहम बात यह है कि संबंधित विभागों को यह पूरी प्रक्रिया तीन महीने के भीतर खत्म करनी होगी। इससे सालों तक भर्ती लटकने की शिकायत कम होने की उम्मीद है।



वेटिंग लिस्ट खत्म, अब सीधी चयन सूची

भर्ती प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव वेटिंग लिस्ट को लेकर हुआ है। अब अंतिम चयन सूची यानी सूची-बी जारी होने के बाद कोई प्रतीक्षा सूची, रिजर्व सूची या दूसरी सूची जारी नहीं होगी। चयन सूची छह महीने तक ही मान्य रहेगी। इसका मतलब साफ है कि अब उम्मीदवारों को महीनों और वर्षों तक वेटिंग लिस्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ में वेटिंग लिस्ट खत्म
छत्तीसगढ़ में वेटिंग लिस्ट खत्म


नियुक्ति में देरी पर भी लगेगी लगाम

सरकार ने नियुक्ति की पूरी समय-सीमा भी तय कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीत दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। संबंधित विभाग एक महीने में सत्यापन पूरा करेगा और उसके बाद 10 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना होगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उम्मीदवार को 30 दिन के भीतर जॉइन करना अनिवार्य होगा। इससे नियुक्ति प्रक्रिया में अनिश्चितता कम होगी।

हर अगस्त में आएगा भर्ती कैलेंडर

अब सरकारी भर्तियों का इंतजार अनुमान से नहीं, कैलेंडर से होगा। कर्मचारी चयन मंडल हर साल अगस्त महीने में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों और प्रस्तावित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा। इससे अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी का समय मिलेगा और विभागों पर भी समय पर भर्ती पूरी करने का दबाव रहेगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती से वेटिंग लिस्ट क्यों खत्म की गई है?
    नए नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए वेटिंग लिस्ट और रिजर्व सूची खत्म की गई है। अब केवल अंतिम चयन सूची के आधार पर नियुक्ति होगी।
  2. नई भर्ती प्रक्रिया में आधार वेरिफिकेशन क्यों जरूरी होगा?
    अब हर अभ्यर्थी को कर्मचारी चयन मंडल पोर्टल पर प्रोफाइल बनानी होगी और आधार से पहचान सत्यापित करनी होगी। इससे फर्जी आवेदन और गलत जानकारी पर रोक लगेगी।
  3. नियुक्ति पत्र कितने समय में मिलेगा?
    नए नियमों के अनुसार दस्तावेज जमा करने के बाद विभाग को सत्यापन पूरा करना होगा और इसके बाद 10 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना होगा।

यह खबरें भी पढ़े...

कर्मचारी चयन मंडल को पीएमओ-जीएडी के निर्देश पर जांच कमेटी बनाने से भी परहेज

छत्तीसगढ़ जिला कोर्ट भर्ती: 10 जिलों में चयन प्रक्रिया के अलग नियमों पर विवाद

भोपाल में सरकारी नौकरी का नया मौका, MPRDC में सीधी भर्ती, करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, सिर्फ एग्री स्टैक पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • सरकारी नौकरी
  • चयन प्रक्रिया
  • रजिस्ट्रेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर