छत्तीसगढ़ जिला कोर्ट भर्ती: 10 जिलों में चयन प्रक्रिया के अलग नियमों पर विवाद

Aishwarya Dwivedi | Aug 06, 2026, 11:03 IST
Share
छत्तीसगढ़ ज़िला कोर्ट भर्ती विवाद
छत्तीसगढ़ ज़िला कोर्ट भर्ती विवाद

छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर भर्ती पर विवाद बढ़ गया है। 10 में से दो जिलों में मेरिट नियम अलग होने से अभ्यर्थी समान अवसर देने की मांग कर रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालयों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • सहायक ग्रेड-3 और स्टेनो के पदों पर भर्ती निकाली गई है।
  • 10 जिलों में भर्ती के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं।
  • रायपुर और राजनांदगांव में 15 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट होंगे।
  • अन्य 8 जिलों में सभी पात्र आवेदकों को परीक्षा का मौका मिलेगा।

जिला कोर्ट भर्ती में विवाद

छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालयों में कर्मचारियों की भर्ती पर विवाद खड़ा हो गया है। तृतीय वर्ग के खाली पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर हिंदी के पद शामिल हैं। लेकिन चयन प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों में नाराजगी है।

एक ही राज्य में अलग-अलग जिलों के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। कुल 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनमें से 8 जिलों में परीक्षा का नियम एक जैसा है। जबकि रायपुर और राजनांदगांव में अलग व्यवस्था लागू की गई है।

दो जिलों में 15 गुना का नियम

रायपुर और राजनांदगांव में स्नातक अंकों से मेरिट बनेगी। एक पद के लिए 15 अभ्यर्थियों को ही छांटा जाएगा। इसके बाद इनकी लिखित और कौशल परीक्षा ली जाएगी। फिर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

छत्तीसगढ़ जिला कोर्ट भर्ती
छत्तीसगढ़ जिला कोर्ट भर्ती


8 जिलों में सभी को मौका

दूसरी तरफ अन्य 8 जिलों में ऐसा कोई नियम नहीं है। वहां स्नातक पास सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की छूट है। बिलासपुर, बलौदा बाजार, बलरामपुर, कवर्धा, कोरबी, मुंगेली और कांकेर में सभी परीक्षा देंगे।

कम अंक वाले छात्रों का कहना है कि यह उनके साथ अन्याय है। स्नातक में कम नंबर होने से वे दौड़ से बाहर हो जाएंगे। उन्हें परीक्षा देने का मौका ही नहीं मिल पाएगा। इस वजह से छात्रों में काफी आक्रोश है।

81 पदों पर हो रही भर्ती

अकेले रायपुर जिला कोर्ट में 81 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवारों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से गुहार लगाई है। उन्होंने भर्ती नियमों में बदलाव की मांग की है।

अभ्यर्थियों की मांग है कि सिर्फ स्नातक अंकों से चयन न हो। सभी पात्र उम्मीदवारों की पहले लिखित परीक्षा ली जाए। फिर कौशल परीक्षा के जरिए ही अंतिम चयन किया जाए। इससे सभी को बराबरी का मौका मिलेगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ जिला कोर्ट भर्ती में क्या विवाद है?
    रायपुर और राजनांदगांव में 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है। बाकी 8 जिलों में सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का अवसर मिल रहा है।
  2. रायपुर जिला कोर्ट में कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
    रायपुर जिला न्यायालय में सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर के कुल 81 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
  3. रायपुर जिला कोर्ट में अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में क्या बदलाव चाहते हैं?
    अभ्यर्थी चाहते हैं कि स्नातक के अंकों के आधार पर मेरिट बनाने के बजाय सभी के लिए लिखित और कौशल परीक्षा कराई जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

लूट और साजिश के आरोपों में घिरे DIG राजेश चंदेल को हाईकोर्ट से राहत, जिला कोर्ट के समन पर रोक

बेमेतरा और बालोद जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • जिला कोर्ट
  • भर्ती प्रक्रिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान