बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे हिंदू जोड़ो पदयात्रा, जानें कितने दिनों की होगी यात्रा

Sandeep Kumar | Sept 02, 2024, 23:24 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-02T224313.991
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-02T224313.991

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा करीब 160 किलोमीटर की होगी। इस यात्रा में शास्त्री रोजाना 20 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय ( hindu community ) लोग शामिल हो सकते हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) हिंदू जोड़ो पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि शास्त्री आगामी 21 नवंबर से 31 नवंबर तक दस दिवसीय पदयात्रा निकालने वाले हैं। उनकी पदयात्रा करीब 160 किलोमीटर की होगी। इस यात्रा में शास्त्री रोजाना 20 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे। इस यात्रा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ बड़ी संख्या में उनके हिंदू समुदाय ( hindu community ) लोगों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेशी हिंदू भाई करें हनुमान चालीसा का पाठ, धीरेन्द्र शास्त्री ने की भारत सरकार से ये स्पेशल अपील

जातिवाद को खत्म करना है यात्रा का उद्देश्य

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं ( Hindus ) को जागरूक करना है। इसके साथ ही देश में तेजी से फैल रहे जातिवाद को खत्म करना है। इस यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री एससी एसटी वर्ग (sc st category ) में हिंदुत्व की भावना जगाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही उनके साथ बैठकर भोजन करने का प्लान बना रहे है। आपको बताते चले कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) ने हाल ही में मीडिया में कहा था कि अगर देश को समृद्ध बनाना है तो जातिवाद खत्म करना ही होगा।



यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मोबाइल के माध्यम से पहले रजिस्ट्रेशन ( registration ) किया जाएगा। उसके बाद बागेश्वर धाम ( Bageshwar Dham ) की कमेटी तय करेगी की इस यात्रा में कौन शामिल होगा और कौन नहीं। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद जो लोग भी इस यात्रा में शामिल होंगे उन्हें अपने साथ एक कंबल और थाली लाना होगा।

हिंदुओं को लेकर धीरेंद्र चितिंत

पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri ) को इस बात की चिंता है कि भारत में हिंदुओं की संख्या तेजी से घट रही है। पश्चिम बंगाल से लेकर केरल, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में हिंदू लगातार अल्पसंख्यक होता जा रहा है। बांग्लादेश में हुई घटना को लेकर भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी चिंतित हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri
  • Bangladesh Hindu Community
  • Hindu community
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया