लोगों ने किया बायकॉट तो ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए नतमस्तक, जानें वजह

Sandeep Kumar | May 17, 2025, 17:26 IST
Share
people-boycott-sindhia-
people-boycott-sindhia-

भारत-पाक तनाव के बीच तुर्की और अजरबेजान में भारत विरोधी राष्ट्रीय उत्पादों के बहिष्कार की खबरें सामने आई हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह देश की जनता का भावुक और स्वाभाविक निर्णय है, जिसे वे सम्मान देते हैं।

तुर्की-अजरबैजान के सामानों को लेकर भारत में जारी विरोध पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता का भावनात्मक निर्णय है और इसके लिए वे नतमस्तक हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रहित में जागरूकता की मिसाल बताया। वहीं, विश्व संचार दिवस के मौके पर सिंधिया ने भारत की दूरसंचार उपलब्धियों पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 5G रोल आउट में विश्व की सबसे तेज गति हासिल की है। अब देश 6G की दिशा में अग्रसर है।

राष्ट्रहित में कोई समझौता नहीं: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आतंकवाद का साथ देने वाली शक्तियों के खिलाफ देश की जनता का यह कदम बताता है कि भारतवासी राष्ट्रहित में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने इसे एक भावनात्मक परंतु सशक्त जनमत बताया, जो राष्ट्रीय अस्मिता को सर्वोच्च मानता है।

ये खबर भी पढ़िए... गुजरात समाचार पर ईडी की छापेमारी, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र खतरे में

भारत की उपलब्धियों का जिक्र

विश्व संचार दिवस के अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, जो वर्तमान में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री हैं, ने भारत की दूरसंचार प्रगति पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि भारत ने 22 महीनों में 5G को 99% जिलों और 82% जनता तक पहुंचाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने इस तेज़ी को दुनिया में सबसे प्रभावी 5G रोल आउट करार दिया।

ये खबर भी पढ़िए... हेलो-हेलो 123... ट्रेन में बम है... कॉल से मची अफरा-तफरी, रोकी कामायनी एक्सप्रेस

अब भारत की नजर 6G पर

सिंधिया ने बताया कि अब भारत 6G की दिशा में आगे बढ़ रहा है और नियम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उनका विश्वास है कि जैसे 5G में भारत अग्रणी रहा, उसी तरह 6G में भी भारत नेतृत्व करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को इसके लिए श्रेय दिया।

ये खबर भी पढ़िए... अयोध्या राम मंदिर में 5 जून को होगी प्रथम तल की प्राण प्रतिष्ठा, होगा भव्य आयोजन

ये खबर भी पढ़िए... NTPC Vacancy 2025 : पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए NTPC में निकली भर्ती, एक लाख तक सैलरी

डाक सेवा बनी जन सेवा का प्रतीक

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय डाक सेवा की महत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश का डाक विभाग दुनिया का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक नेटवर्क है जिसमें 1.64 लाख पोस्ट ऑफिस और ढाई लाख ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत हैं। सिंधिया ने अपने 2008 के नारे "डाक सेवा, जन सेवा" को दोहराते हुए इसे एक जनभावना बताया।

पाकिस्तान देश दुनिया न्यूज | hindi news

Tags:
  • भारत
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • पाकिस्तान
  • तुर्की
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि