दूध की उपलब्धता में पंजाब एक नंबर पर, एमपी कहां खड़ा, जानें

CHAKRESH | Jan 07, 2025, 12:15 IST
Share
mp milk
mp milk

पौष्टिक आहार के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है। अब इसी सिलसिले में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें जानकारी दी गई है कि एमपी के लोग हर दिन कितना दूध पीते हैं।

पौष्टिक आहार के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है। अब इसी सिलसिले में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि देश में किन राज्यों में सबसे ज्यादा लोग दूध पीते हैं। आपको बता दें कि इसमें पंजाब ने बाजी मारी है। यहां के लोग देश के दूसरे राज्यों के लोगों से ज्यादा दूध पीते हैं। लेकिन इस लिस्ट में एमपी कहां खड़ा है, यहां के लोग हर दिन कितना दूध पीते हैं, आइए इस लेख में आपको जानकारी देते हैं...

बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश में दूध की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। पशुपालकों को दूध के प्रति लीटर खरीद पर सरकार उन्हें बोनस देगी।

MP के लोग कितने दूध पीते हैं?

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 673 ग्राम लोग हर दिन दूध पीते हैं। जो पिछले साल से 29 ग्राम अधिक है।
साल देश का औसतमप्र का औसत
2009-10 273 278
2010-11290 287
2011-12 299 308
2012-13307 327
2013-14319349
2014-15 337387
2015-16351 428
2016-17370467
2017-18 390 504
2018-19406 538
2019-20427591
2020-21446 616
2021-22459 644
2023-24471 673

(उपलब्धता ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से)

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, देश में प्रति व्यक्ति हर दिन औसतन 471 ग्राम दूध पीता है। गौरतलब है कि यह आंकड़ा 2013-14 की तुलना में 53% अधिक है। जबकि 2022-23 के मुकाबले इसमें लगभग 3% की वृद्धि हुई है।
किसानों के लिए खुशखबरी, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए का बोनस देगी मोहन सरकार

शीर्ष पर पंजाब

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1 लीटर 245 ग्राम दूध उपलब्ध है, जो भारतीय औसत से लगभग तीन गुना अधिक है। हालांकि, 2022-23 की तुलना में पंजाब में यह आंकड़ा 3% कम हुआ है। हालांकि 2013-14 के मुकाबले इसमें 27% की वृद्धि हुई है।

राजस्थान और हरियाणा का प्रदर्शन

राजस्थान प्रति व्यक्ति 1 लीटर 171 ग्राम दूध उपलब्धता के साथ दूसरे स्थान पर है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 3% बढ़ा है। हरियाणा तीसरे स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1 लीटर 105 ग्राम दूध उपलब्ध है।

CM मोहन यादव ने बदले 3 गांव के नाम, सीएम राइज स्कूल का किया लोकार्पण

अन्य राज्यों की स्थिति

आंध्र प्रदेश में प्रति व्यक्ति 719 ग्राम दूध उपलब्ध है, लेकिन इसमें 10% की गिरावट आई है। गुजरात में प्रति व्यक्ति 700 ग्राम दूध उपलब्धता दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष से 5% अधिक है।

दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति चिंताजनक

दिल्ली में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 2022-23 में 64 ग्राम से घटकर 62 ग्राम रह गई है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में गिरावट चिंताजनक है। अरुणाचल में 2022-23 में 81 ग्राम दूध उपलब्धता थी, जो 2023-24 में 35 ग्राम पर आ गई।

राष्ट्रीय औसत और भविष्य

भारत में औसतन प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता बढ़ रही है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पोषण स्तर को सुधारने में मदद करेगा।

FAQ

  1. भारत में प्रति व्यक्ति औसत दूध उपलब्धता कितनी है?
    भारत में प्रति व्यक्ति प्रति दिन औसतन 471 ग्राम दूध उपलब्ध है।
  2. पंजाब में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता कितनी है?
    पंजाब में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1,245 ग्राम दूध उपलब्ध है।
  3. मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता कितनी है?
    मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 673 ग्राम दूध उपलब्ध है।
  4. दिल्ली में दूध उपलब्धता क्यों घटी है?
    दिल्ली में दूध उपलब्धता में 3% की गिरावट दर्ज की गई है, जो अब 62 ग्राम प्रति व्यक्ति रह गई है।
  5. अरुणाचल प्रदेश में दूध उपलब्धता कितनी कम हुई है?
    अरुणाचल प्रदेश में 57% की गिरावट के साथ यह आंकड़ा 81 ग्राम से 35 ग्राम पर आ गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • राजस्थान
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • भारत सरकार
  • पंजाब
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
  • एमपी में दूध की खपत
  • डेटा माइनिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा