एसआई-सूबेदार भर्ती में पुलिस के 15 फीसदी पदों पर PHQ की रूलबुक का ग्रहण

Sanjay Sharma | Oct 14, 2025, 22:15 IST
Share
police
police

प्रदेश के युवाओं के साथ ही आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के रूप में तैनात पुलिसकर्मी भी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। वे पुलिस महकमे में ड्यूटी करते हुए एसआई- सूबेदार बनने का सपना संजो रहे थे, लेकिन अब उम्मीद धराशायी होती दिख रही है।

BHOPAL. पुलिस की एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा की रूलबुक से पुलिसकर्मी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 8 साल बाद हो रही भर्ती में पुलिसकर्मियों को मिलने वाले 15 फीसदी आरक्षण पर पेंच उलझ गया है। पहले चरण की लिखित परीक्षा में पुलिसकर्मियों को सामान्य अभ्यर्थियों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इस परीक्षा परिणाम के कट-ऑफ में शामिल होने के बाद ही वे दूसरे चरण में इस आरक्षण का लाभ ले पाएंगे। रूल बुक में हॉरीजोन्टल आरक्षण का कट-ऑफ अलग से जारी न करने और खाली रहने वाले पदों को दूसरी कैटेगरी से भरने का नियम भी पुलिसकर्मियों का हक मार रहा है। पुलिसकर्मी पहले चरण में आम अभ्यर्थियों से प्रतिस्पर्धा को लेकर पशोपेश में हैं। ड्यूटी में रहते हुए परीक्षा की तैयारी में पिछड़ने का डर भी उन्हें परेशान कर रहा है। पुलिसकर्मी इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस की चयन एवं भर्ती शाखा ने नियमों में नए सिरे से किसी बदलाव या संशोधन से इंकार किया है।

पुलिसकर्मियों को सरकार से राहत की आस

मध्य प्रदेश में साल 2017 के करीब 8 साल बाद एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती आई है। पुलिस मुख्यालय के लिए कर्मचारी चयन मंडल इस भर्ती का आयोजन कर रहा है। 6 अक्टूबर को कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके आवेदन 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक भरे जाने हैं। अब उम्मीदवार पुलिस जवानों को सरकार से राहत की आस लगी हैं।

निराशा में बदला उम्मीद भरा इंतजार

प्रदेश के युवाओं के साथ ही आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के रूप में तैनात पुलिसकर्मी भी इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरक्षक की ड्यूटी करते हुए एसआई- सूबेदार बनने का सपना संजो रहे थे, लेकिन अब यह उम्मीद टूटती दिख रही है। इसकी वजह भर्ती परीक्षा की रूल बुक है। जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए मिलने वाले 15 फीसदी पदों पर आरक्षण के साथ छलावा हो गया है।

सरकार प्रावधान पर भारी रूलबुक

सरकार ने एसआई- सूबेदार भर्ती में छोटे पदों पर काम कर रहे पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिकता दी है। भर्ती में 15 फीसदी पद 6 साल से ज्यादा कार्यकाल पूरा करने वाले आरक्षक या प्रधान आरक्षकों के लिए सुरक्षित रखने का प्रावधान है। लेकिन रूल बुक के नियम सरकार द्वारा तय प्रावधान को बेसर कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए : सरकारी जमीन हड़पने का खेल : दीया कुमारी के कारनामों पर भजन सरकार चुप क्यों, आखिर सहमति या कुछ और?

पहले नहीं दूसरे चरण में आरक्षण

ईएसबी द्वारा जारी रूल बुक के अनुसार पुलिस आरक्षक, प्रधान आरक्षकों को 15 फीसदी आरक्षण का लाभ दूसरे चरण में ही मिलेगा। पहले चरण में होने वाली लिखित परीक्षा में यह प्रभावी नहीं होगा। लिखित परीक्षा में पुलिसकर्मियों को सामान्य अभ्यर्थी की तरह कट-ऑफ की रेस में शामिल होना होगा। यानी पुलिसकर्मियों को मिले हॉरीजोन्टल आरक्षण में अलग से कट-ऑफ जारी नहीं होगा। ये खबर भी पढ़िए : एमपी में बढ़ेगा टेम्प्रेरी परमिट और चेसिस रजिस्ट्रेशन फी, 30 दिन में होगा लागू

ग्रेड-C के पद पर भर्ती में इंटरव्यू

एसआई- सूबेदार भर्ती में सरकार ने जिस प्राथमिकता का प्रावधान किया है पुलिसकर्मी उसके मायने तलाश रहे हैं। भर्ती के नियमों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जो फार्मूला 35% महिला आरक्षण के लिए रखा है वही पुलिसकर्मियों पर थोपा जा रहा है। पुलिसकर्मियों को ओपन कैटेगरी में कट-ऑफ में जगह बनानी होगी। ये खबर भी पढ़िए : EOW की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के ठिकानों पर छापा, मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

फिटनेस और इंटरव्यू के अंकों में वृद्धि

भर्ती के लिए जारी की गई रूलबुक में लिखित परीक्षा के अंक 200 से बढ़ाकर 600 कर दिए गए हैं वहीं फिटनेस टेस्ट के लिए अंक 100 रखे गए हैं। इंटरव्यू के अंक भी पांच गुना बढ़ाकर 10 से 50 कर दिए गए हैं। श्रेणी-3 और 4 के लिए साल 2017 में भर्ती प्रक्रिया को इंटरव्यू से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर शुरू किया जा रहा है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए : मौसम पूर्वानुमान (15 अक्टूबर) : एमपी में पारा गिरने से बढ़ेगी धुंध, केरल-बंगाल में हल्की बारिश

ये है एमपी पुलिस भर्ती 2025 में आरक्षित पदों की स्थिति

पदआरक्षणपदों की संख्या
सूबेदार
पूर्व सैनिक10%3
पुलिस15%4
महिला35%10
एसआई (पोस्ट कोड 02)
पूर्व सैनिक10%10
पुलिस15%14
एसआई (पोस्ट कोड 03)
पूर्व सैनिक10%38
पुलिस15%57
महिला35%132
पुलिस भर्ती एवं चयन शाखा मप्र के प्रभारी एडीजी शाहिद अबसार ने कहा कि सूबेदार-एसआई भर्ती में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो नियम पहले से तय हैं उन्हीं के आधार पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। जिस पद के लिए भर्ती हो रही है उसके लिए प्रारंभिक योग्यता तो साबित करना जरूरी है। पहले चरण के आधार पर नहीं बल्कि पूरी प्रक्रिया के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार होगा। उसमें पुलिसकर्मियों को निर्धारित आरक्षण का लाभ दिया जाएगा है।


Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • आरक्षण
  • इंटरव्यू
  • एडीजी
  • आरक्षक
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • सूबेदार
  • एसआई भर्ती
  • ईएसबी
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा