पीएम बीज ग्राम योजना से लगेगा ट्रेक्टर और बुलेट का जैकपॉट, जानें कैसै

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए तक के ईनाम जीतना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की यह खबर जरूर पढ़ें।

author-image
Manya Jain
New Update
pm beej gram yojana apply eligibility benefits

अच्छी फसल के लिए बीज की क्वालिटी बहुत जरूरी है। अक्सर किसानों को समय पर अच्छे बीज नहीं मिलते। कई बार बीजों की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। गरीब किसान ऊंचे दामों पर बीज नहीं खरीद पाते। इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना चलाती है। 

इसका मकसद किसानों को कम दाम पर अच्छे बीज दिलाना है। अब किसान खुद भी उत्तम बीज तैयार कर पाएंगे। सरकार किसानों को खुद 'बीज उत्पादक' बनाना चाहती है। इससे खेती में लागत घटेगी और मुनाफा (MP News) भी बढ़ेगा।

क्या आप भी प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना का लाभ लेते हैं, तो आपको ये खबर आपको बढ़िया ईनाम दिला सकती है, इसलिए इस खबर को आखिर तक पढ़ें।

मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।

इनाम में क्या- क्या मिलेगा...

  • 55 ट्रेक्टर
  • 55 बुलेट मोटर साइकल
  • 55 ई-स्कूटी

और इसके अलावा हर जिले के लिए 11-11 हजार के पुरस्कार भी अलग से मिलेंगे। 

👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793

👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...

kisan quiz (2)

बीज ग्राम योजना  किस लिए है? 

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना गांव में बीज उत्पादन के लिए बहुत अच्छी पहल (mp sarkari yojana) है। इसके जरिए गांवों में ही बीज उपलब्ध कराए जाते हैं।  सरकारी योजनाके तहत 50 से 100 किसानों का ग्रुप बनता है। कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज देते हैं। किसान इन बीजों से अपने खेतों में उत्तम बीज उगाते हैं। इस प्रक्रिया से तैयार बीज पूरी तरह प्रमाणित होते हैं। किसान अपनी जरूरत के बीज आसानी से बचा सकते हैं।

योजना के लाभ

  • बेहतरीन बीज: किसानों को बुवाई के लिए बहुत अच्छी क्वालिटी के बीज सीधे सरकार से मिलेंगे।

  • कम खर्चा: अब बाजार से महंगे बीज नहीं खरीदने पड़ेंगे। इससे खेती में लगने वाला पैसा बचेगा।

  • नई तकनीक: किसानों को बीज उगाने, काटने और उन्हें सुरक्षित रखने की खास ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • सरकारी मदद: आधे एकड़ तक के बीज लेने पर सरकार 50% की छूट (सब्सिडी) देगी।

  • स्टोर करने की सुविधा: बीज रखने के लिए गोदाम या बॉक्स बनाने पर ₹3,000 तक की मदद मिलेगी।

बीज तैयार करने की प्रक्रिया 

बीज ग्राम योजना के तहत बीजों को तीन चरणों में विकसित किया जाता है, ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे:

  • ब्रीडर बीज (Breeder Seed): यह सबसे असली और शुद्ध बीज होता है। इसे वैज्ञानिकों द्वारा कृषि केंद्रों में बहुत सावधानी से तैयार किया जाता है।

  • फाउंडेशन बीज (Foundation Seed): यह ब्रीडर बीज से तैयार की गई अगली पीढ़ी है। यही बीज सरकारी केंद्रों के जरिए किसानों को खेती के लिए दिया जाता है।

  • प्रमाणित बीज (Certified Seed): किसान अपने खेत में फाउंडेशन बीज से जो फसल उगाते हैं, उसे 'प्रमाणित बीज' कहते हैं। बाजार में बिकने वाला बीज यही होता है।

एलिजिबिलिटी और जरूरी 

  • यह योजना सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी/एसटी) के किसानों के लिए है।

  • किसान के पास स्वयं की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।

  • गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले किसानों को इसमें प्राथमिकता दी जाती है।

डाक्यूमेंट्स  

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)

  • बी-1 खसरा / ऋण पुस्तिका (Land Documents)

  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (Bank Details)

  • चालू मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी प्रक्रिया काफी सरल है।

  • अधिकारी से मिलें: अपने इलाके के कृषि अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र पर जाएं। उनसे योजना के बारे में पूरी जानकारी लें।

  • फॉर्म लें: वहां से 'बीज ग्राम योजना' का आवेदन फॉर्म मांग लें। फॉर्म को साफ और सही तरीके से भरें।

  • कागज जोड़ें: फॉर्म के साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लगाएं। अपने जमीन के कागज भी साथ में न भूलें।

  • जांच और चुनाव: आपके कागजों की जांच के बाद आपको ग्रुप में जोड़ेंगे। फिर आपको बहुत कम दाम पर अच्छे बीज मिलेंगे।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के किसान 1 एकड़ तक बीज उत्पादन कर सकते हैं, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों के लिए यह सीमा 0.5 से 1 एकड़ तक रखी गई है।

ये भी पढ़ें...

ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना से जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट सहित शानदार ईनाम

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की इस खबर से आप जीत सकते हैं नई बुलेट

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना से जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट या ई-बाइक, जानें कैसे

न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में जानतें हैं आप, तो जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट या ई-बाइक

MP News सरकारी योजना बीज mp sarkari yojana
Advertisment