भोपाल के नारी कुंभ में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, 238 खास मेहमान होंगे शामिल
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 30, 2025, 11:47 IST
Bhopal ready to welcome PM Modi
भोपाल में होने जा रहे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दो घंटे के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भोपाल के 238 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
MP News: भोपाल में आगामी महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 घंटे के इस कार्यक्रम के लिए 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और जंबूरी मैदान में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे भोपाल-इंदौर मेट्रो और दतिया-सतना एयरपोर्ट परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
इस सम्मेलन में भोपाल के 238 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें समाज प्रमुख, संस्थानों के पदाधिकारी, वकील, आर्किटेक्ट, व्यापारी, कलाकार, और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन अतिथियों के बैठने की व्यवस्था वीवीआईपी गाले के पीछे की गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और राज्यपाल भी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में वीआईपी, वीवीआईपी और 16 जिलों से आने वाली महिला कार्यकर्ताओं के लिए कुल 56 गाले (विशेष बॉक्स) तैयार किए गए हैं। मंच का आकार 200 फीट चौड़ा रखा गया है, जिससे यह आयोजन भव्य दिखे।
मुख्यमंत्री निवास पर देर रात तक चली बैठक में यह तय किया गया कि हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत कौन करेगा, मंच के पीछे उनकी अगवानी कौन करेगा और मंच पर किन विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा, कार्यक्रम के विभिन्न संचालनात्मक पहलुओं की ज़िम्मेदारी किन अधिकारियों को सौंपी जाएगी, इस पर भी विस्तार से मंथन हुआ। इन सभी निर्णयों को अंतिम रूप शुक्रवार को दिए जाने की बात कही गई है।
इस बीच, तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियां संतोषजनक हैं और यह आयोजन ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
ये भी पढ़ें:
भोपाल ट्रैफिक अलर्ट : 31 मई को PM मोदी का कार्यक्रम, बदलेंगे रूट, देखें डायवर्जन और पार्किंग प्लान
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ‘संकल्प से सिद्धि तक अभियान’ चलाएगी। इसमें 5 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे—जैसे योग शिविर, वृक्षारोपण, डिजिटल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’। यह अभियान गांव से लेकर शहर तक सक्रिय रहेगा।
राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लाभार्थी पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी—जिसमें वर्तमान और पूर्व विधायक, पार्षद, जिला व जनपद पंचायत सदस्यगण सक्रिय रूप से सम्मिलित होंगे।
इस जनसंपर्क अभियान के तहत जिला स्तर पर डिजिटल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें आम नागरिक भाग ले सकेंगे। प्रत्येक जिले में विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा, जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पैनल चर्चाएं, ब्लॉग लेखन, ऑडियो-विजुअल नरेशन, और ऑप-एड्स के ज़रिए संवाद स्थापित किया जाएगा। प्रदर्शनियों के साथ-साथ साहित्यिक सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि नागरिकों को योजनाओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से मिल सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
238 विशिष्ट अतिथि होंगे कार्यक्रम में शामिल
वीआईपी और महिला कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गाले
मुख्यमंत्री निवास में देर रात चली रणनीतिक बैठक
इस बीच, तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियां संतोषजनक हैं और यह आयोजन ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
ये भी पढ़ें:
भोपाल ट्रैफिक अलर्ट : 31 मई को PM मोदी का कार्यक्रम, बदलेंगे रूट, देखें डायवर्जन और पार्किंग प्लान
‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान शुरू करेगी भाजपा
हर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लिए शिविर
डिजिटल स्पर्धाएं और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari