PM मोदी का भोपाल दौरा: मंच से ग्राउंड और सुरक्षा से लेकर स्वागत तक महिलाएं संभालेंगी हर जिम्मा

Rohit Sahu | May 30, 2025, 16:24 IST
Share
PM Modi bhoap visit
PM Modi bhoap visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। मंच, सुरक्षा और स्वागत की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी। कार्यकर्ता पारंपरिक और सैन्य वेशभूषा में नजर आएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में संबोधित करेंगे। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के तहत होगा। मंच पर महिला मंत्रियों के साथ सैन्य महिला अधिकारियों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। यह कार्यक्रम महिला शक्ति और सामाजिक योगदान को मंच देने के लिए किया जा रहा है। व्यवस्थाएं महिला कार्यकर्ताओं की देखरेख में रहेंगी। कुछ महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगी। कुछ कार्यकर्ता सिंदूरी साड़ी पहनेंगी। कुछ महिलाएं सेना जैसी वर्दी में दिखेंगी।

सुरक्षा से लेकर मंच तक हर जिम्मा संभालेंगी महिलाएं

पीएम मोदी के कार्यक्रम में मंच पर उनके साथ एमपी की महिला मंंत्री और भोपाल की महापौर मौजूद रहेंगी। साथ ही ग्राउंट पर महिला अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। इसके अलावा महिला कार्यकर्ता उनका खास अंजाम में स्वागत करेंगी। पीएम का स्वागत करने के लिए बीजेपी की महिला कार्यकर्ता सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर पहुंचेंगी।

चार महिलाएं पीएम भेंट करेंगी सिंदूर का पौधा

सम्मेलन में पीएम मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट किया जाएगा। ये पौधा पीएम को राजनीति से क्षेत्र से किसी भी प्रकार का ताल्लुक न रखने वाली महिलाएं भेंट करेंगी।ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का देश में यह पहला महिला सम्मेलन है।

दो लाख महिलाओं की मौजूदगी का दावा

महासम्मेलन में भोपाल के 1600 बूथों से महिलाओं को बुलाया गया है। नजदीकी बूथ से 100 और ग्रामीण बूथों से 50-50 महिलाएं शामिल होंगी। आयोजन की व्यवस्थाओं में 1550 महिला कार्यकर्ता तैनात की गई हैं। यह सम्मेलन Operation Sindoor के बाद प्रधानमंत्री का पहला महिला-सम्मेलन है।

महिला मंत्रियों और महापौर की मंच पर रहेंगी

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैठेंगे। उनके साथ मंत्री संपतिया उईके, निर्मला भूरिया, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और भोपाल की महापौर मालती राय भी मंच पर होंगी। मंच संचालन की जिम्मेदारी मंत्री कृष्णा गौर को सौंपी गई है।

दतिया एयरपोर्ट से महिला पायलट करेगी पहला टेकऑफ

दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन में जो विमान टेक ऑफ करेगा, उसकी पायलट भी महिला ही होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू मौजूद रहेंगे। यह आयोजन महिला नेतृत्व को उड़ान देने का प्रतीक बनेगा।

यह भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो को 31 मई को भोपाल से वर्चुअल हरी झंडी दिखा सकते हैं PM MODI

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

बीजेपी महिला मोर्चा | Pm modi bhopal visit | मोदी भोपाल दौरा | datia airport

Tags:
  • बीजेपी महिला मोर्चा
  • Pm modi bhopal visit
  • मोदी भोपाल दौरा
  • महिला सशक्तिकरण
  • सिंदूर
  • datia airport
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा