पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
Rohit Sahu | Published:
pm modi bhopal visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल से इंदौर मेट्रो का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
--------------------------------------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन 'सिंदूर' को बताया आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत। उन्होंने कहा – भारतीय सेना ने दुश्मनों के गढ़ में घुसकर ठिकानों को ध्वस्त किया है। अब भारत किसी भी हमले का जवाब घर में घुसकर देगा।
भोपाल : PM मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी - "अगर तुम गोली चलाओगे तो जवाब गोले से दिया जाएगा..."#PMModi #ModiNews #PMModiInMP #PMinBhopal #AhilyabaiHolkar #ahilyabaiholkarjayanti #OperationSindoor #Pakistan #TheSootr@narendramodi@PMOIndia@CMMadhyaPradesh@BJP4India@BJP4MP pic.twitter.com/Nf0o4s2o9s
— TheSootr (@TheSootr) May 31, 2025
हम गोली का जवाब गोले से देंगे," – प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा संदेश।
पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ता है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई को इच्छाशक्ति और दृढ़ प्रतिज्ञा का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से मध्य प्रदेश में विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी।
🕚 12:15 PM- इंदौर मेट्रो और दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ
भोपाल : PM मोदी ने दतिया एयरपोर्ट और सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन किया#PMModi #ModiNews #PMModiInMP #PMinBhopal #AhilyabaiHolkar #ahilyabaiholkarjayanti #TheSootr @narendramodi@PMOIndia@CMMadhyaPradesh@BJP4India@BJP4MP pic.twitter.com/u2RvX9ERMS
— TheSootr (@TheSootr) May 31, 2025
🕚 12:00 PM- देवी अहिल्या के नाम पर विशेष डाक टिकट जारी
पीएम मोदी ने देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट का विमोचन किया। यह डाक टिकट उनके सम्मान में जारी किया गया है।
भोपाल : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 300 रुपए का सिक्का #PMModi #PMModiBhopalVisit #MadhyaPradesh #MPNews #CMMohanYadav #TheSootr@narendramodi@PMOIndia@CMMadhyaPradesh@BJP4India@BJP4MP pic.twitter.com/omSgrEi91E
— TheSootr (@TheSootr) May 31, 2025
भोपाल : अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि #PMModi #PMModiBhopalVisit #MadhyaPradesh #MPNews #CMMohanYadav #TheSootr@narendramodi@PMOIndia@CMMadhyaPradesh@BJP4India@BJP4MP pic.twitter.com/UwYcB53FCZ
— TheSootr (@TheSootr) May 31, 2025
पीएम मोदी ने देवी अहिल्या पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला बुनकरों से संवाद किया।पीएम मोदी ने महिला बुनकरों और ड्रोन दीदी से बातचीत की, जहां महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ी में उपस्थित थीं।
🕚 11:30 AM खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के बीच से मंच पर पहुंचे पीएम
पंडाल में खुली जीप में पीएम नरेंद्र मोदी सवार होकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच से मंच पर पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।
भोपाल में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम मोहन यादव भी मौजूद#PMModi #PMModiBhopalVisit #MadhyaPradesh #MPNews #CMMohanYadav #TheSootr @narendramodi @PMOIndia @CMMadhyaPradesh @BJP4India @BJP4MP pic.twitter.com/UpYDBhNH1H
— TheSootr (@TheSootr) May 31, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पीएम संबोधन देंगे। इसके बाद वे खुली जीप से महिलाओं के बीच जाएंगे।
🕚 10:45 AM पीएम मोदी थोड़ी देर में जंबूरी मैदान पहुंचेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी स्टेट हैंगर पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में हेलीकॉप्टर से वे भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेंगे।
🕚 10:15 AM एमपी दौरे को लेकर पीएम मोदी का एक्स पोस्ट
मध्य प्रदेश 'विरासत भी विकास भी' के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। यहां कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी अवसर मिलेगा। https://t.co/DHZRVxmyff
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2025
देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल में 1550 महिला कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे भोजन, ट्रैफिक प्रबंधन, मंच संचालन और ग्रीन रूम की देखभाल में लगाया गया है।
🕚 9:00 AM सीएम मोहन यादव का पोस्ट
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती वर्ष पर मध्यप्रदेश को देंगे सौगातें...#AhilyaBaiHolkarAt300 pic.twitter.com/maCRwJRx9r
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 31, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए विशेष विमान से रवाना हुए। वे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी का विमान सुबह 10:50 पर भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर लैंड पहुंचे, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी का शेड्यूल
10:55 बजे: भोपाल एयरपोर्ट आगमन 11:20 बजे: जंबूरी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे 11:30 बजे: महासम्मेलन स्थल पर संबोधन 12:35 बजे: वापसी के लिए हेलीपैड 1:00 बजे: दिल्ली के लिए रवाना
पीएम के कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें
- महिला महासम्मेलन: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन
- 2 लाख महिलाएं: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की होगी प्रमुख भागीदारी
- बड़ा संदेश: आतंकवाद के खिलाफ और महिला नेतृत्व को लेकर संबोधन
- वर्चुअल उद्घाटन: इंदौर मेट्रो, सतना-दतिया एयरपोर्ट्स की शुरुआत
- सम्मान और प्रदर्शन: महिला कलाकार को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
PM Modi | Modi in Bhopal | pm modi live news | pm modi live today | pm modi live speech today | पीएम मोदी का भोपाल दौरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari