MP को बड़ी सौगात, PM मोदी ने केन-बेतवा नदी परियोजना का किया शिलान्यास

Raj Singh | Dec 25, 2024, 13:28 IST
Share
modi in mp
modi in mp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने खजुराहो में 100वीं अटल जयंती के मौके पर देश की पहली केन-बेतवा नदी परियोजना की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने खजुराहो में 100वीं अटल जयंती के मौके पर देश की पहली केन बेतवा नदी परियोजना की आधारशिला रखी। इस कदम के साथ ही 25 दिसंबर 2024 बुंदेलखंड के इतिहास में दर्ज हो गया है। इससे एमपी की 44 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पीने का पानी मिलेगा। इसके अलावा 103 मेगावाट पनबिजली और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन भी होगा।

इन परियोजनाओं का भी किया शिलान्यास

देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण भी खजुराहो से किया गया। यह परियोजना स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल ऊर्जा उत्पादन होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने 1 हजार 153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि पूजन भी किया। ये भवन ग्रामीण विकास के लिए केंद्र के रूप में कार्य करेंगे और सुशासन की नई मिसाल पेश करेंगे। इसके साथ ही इन भवनों के निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी की गई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए एक विशेष स्टॉम्प और सिक्का जारी किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वाजपेयी जी के विचारों और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन घोषणाओं से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। ये परियोजनाएं न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करेंगी।

कई जिलों को सीधा फायदा

केन बेतवा नदी परियोजना के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई और 2.13 किलोमीटर लंबा दौधन बांध सहित 2 टनल का निर्माण होगा। बांध में 2 हजार 853 मिलियन घन मीटर जल भंडारण होगा। 2 हजार गांवों में 8.11 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी, जिससे 7 लाख किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। एमपी के 10 जिले पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया के किसानों को सीधा लाभ होगा।

क्या है केन-बेतवा लिंक परियोजना

केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने के लिए एक अहम पहल है। इस परियोजना से मुख्य रूप से दो प्रमुख समस्याओं सिंचाई और पेयजल संकट का समाधान होगा, जो इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस परियोजना के तहत 44 हजार 608 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि में से 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। वहीं 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार उठाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश दोनों राज्यों में पानी की उपलब्धता में सुधार लाना है, जिससे कृषि, जल आपूर्ति और जीवनस्तर में सुधार होगा।

लगेगा 8 साल का समय

परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जो कुल 8 साल में पूरा होगा। पहले चरण में मध्यप्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों में केन नदी पर दौधन बांध का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 3 हजार 400 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। भूमि अधिग्रहण का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है, और यह प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय जलवायु और विकास को बेहतर बनाएगा।

यह परियोजना न केवल सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराएगी, बल्कि पेयजल की समस्या को भी दूर करेगी, जिससे बुंदेलखंड के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • पीएम मोदी
  • MP
  • वीडी शर्मा
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
  • खजुराहो
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • केन बेतवा नदी परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई