रोजगार मेला : देश के 51 हजार से ज्यादा को मिली नौकरी, भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने बांटे पत्र

Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 21:59 IST
Share
pm-modi-employment-letter
pm-modi-employment-letter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इसी क्रम में भोपाल में आयोजित रोजगार मेला में शिवराज सिंह चौहान ने 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

MP NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे और यहां 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक शक्तिशाली, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है।

2047 तक विकसित भारत का निर्माण

भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित इस रोजगार मेला में शिवराज सिंह चौहान ने 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य है, और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और स्टैंडअप इंडिया जैसे अभियान इस दिशा में मदद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने हर गांव को गरीबी से मुक्त करने का संकल्प लिया है, और धीरे-धीरे हर भारतीय परिवार को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... सागर में अतिक्रमण न हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर तलब

कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की अपील

शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको रोजगार का अवसर मिला है, लेकिन यह सिर्फ आपके लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए भी है।

ये खबर भी पढ़िए... प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मौका : 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन, पहली किस्त जारी

कृषि में रोजगार के अवसर

कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात की। उन्होंने कहा कि कृषि में वैल्यू एडिशन (value addition) की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि "तुम केवल हड्डी-मांस के पुतले नहीं हो, तुम ईश्वर के अंश हो और तुम दुनिया में कोई भी कार्य कर सकते हो।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस विधायक हनी सिंह पर भाभी का बड़ा आरोप- पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, संपत्ति भी हड़पी!

रोजगार मेलों का आयोजन

शिवराज सिंह चौहान ने कहा रोजगार मेलों का आयोजन युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है और इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... यौन उत्पीड़न पर अब कलकत्ता हाईकोर्ट फैसला, नाबालिग के ब्रेस्ट छूना रेप नहीं

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • रोजगार मेला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा