PM Modi In MP : मुरैना में PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुसलमानों को OBC बनाकर कांग्रेस ने छीना मूल OBC समाज का हक

Pratibha ranaa | Apr 25, 2024, 12:02 IST
Share
L
L

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना में कहा कि विकास विरोधी कांग्रेस देश की बड़ी समस्‍या है। इसलिए इसे दूर करना है... कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है। उसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi In MP ) 18 दिन में छठी बार मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं ( MP Loksabha 2024 News ) । वे गुरुवार को मुरैना में बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने मुरैना में कांग्रेस पर बड़ा हमला ( PM Modi hot statement ) करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को ओबीसी बनाकर मूल OBC समाज का हक छीना है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है। उसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है।

कांग्रेस ने छीना OBC का हक - PM

पीएम ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। इन्होंने कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं, उन सभी को OBC घोषित कर दिया है। यानी, वहां कांग्रेस ने शिक्षा और सरकारी नौकरी में पहले जिन OBC लोगों को आरक्षण मिलता था, उस OBC समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि उन्हें जो आरक्षण मिलता था, वो उनसे चोरी छिपे छीन लिया। कांग्रेस ओबीसी जातियों से उनका आरक्षण का हिस्सा छीनकर अपने चहेते वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उनके चरणों में देने का मन बनाकर बैठी है। क्या आप ऐसा पाप होने देंगे? उनको डर लगे आप ऐसा करिए।

ये खबर भी पढ़िए...Mpbse Result : किसी की मां ने कपड़े सिलकर पढ़ाई कराई, तो किसी के पिता ने मजदूरी, देखें 12वीं बोर्ड टॉपर्स के संघर्ष की कहानी

कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की चले तो गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ भी धर्म के आधार पर देती। क्योंकि वो डंके की चोट पर कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।

ये खबर भी पढ़िए...JEE Mains Result 2024: जेईई मेन्स में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, देखें 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले कौन

कांग्रेस के शहजादे नामदार हैं: मोदी

राहुल को मोदी के लिए भला-बुरा कहने में मजा आ रहा है। लोग चिंता जताते हैं कि राहुल, पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। मेरी आप सभी से विनती है आप दुखी मत होइए, आपको पता है, वे नामदार हैं, हम तो कामदार हैं। नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही गाली-गलौज करते आए हैं। मैं तो गरीबी से निकला हूं, पांच-पचास गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी।

शहजादे कह रहे हैं आपकी सम्पत्ति का एक्स-रे होगा

आगे मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कह रहे है कि आपकी सम्पत्ति का एक्स-रे होगा। आपकी अलमारी में क्या पड़ा है, किसी माता-बहन ने डिब्बे में कुछ बचा रखा है, एक्स-रे करके खोजा जाएगा। स्त्रीधन और मंगलसूत्र पवित्र होता है कोई उसे नहीं छूता है।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • PM Modi hot Statement
  • PM Modi In MP
  • MP Loksabha 2024 News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा