भोपाल से पीएम मोदी देंगे बड़ा संदेश, बारिश की वजह से बदल सकती है कार्यक्रम की टाइमिंग
Rohit Sahu | May 31, 2025, 08:08 IST
pm modi live bhopal
भोपाल के जंबूरी मैदान में पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। महिला पायलट दतिया एयरपोर्ट से प्लेन उड़ाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 31 मई को भोपाल से महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगे। इस दिन राजधानी में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा सरकार का यह पहला बड़ा महिला सम्मेलन माना जा रहा है। इस आयोजन में दो लाख महिलाओं की भागीदारी का दावा किया गया है। महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में इस सम्मेलन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई है।
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बैठने वाले नेताओं की सूची को कम किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए 24 नामों में से पीएमओ ने केवल 16 को मंजूरी दी। इनमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा होंगे। दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री धर्मेंद्र लोधी और चैतन्य कश्यप भी मंच पर रहेंगे। महिला मंत्रियों में संपतिया उईके, निर्मला भूरिया, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और कृष्णा गौर शामिल होंगी।
सम्मेलन में पीएम एक महिला कलाकार को देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान देंगे। यह सम्मान आदिवासी, पारंपरिक और लोक कलाओं के क्षेत्र में योगदान के लिए है। प्रधानमंत्री अहिल्याबाई पर आधारित सुशासन प्रदर्शनी भी देखेंगे।
दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन महिला पायलट की उड़ान से किया जाएगा। पहले दिन छह आदिवासी महिलाओं को मुफ्त हवाई यात्रा कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें...PM मोदी का भोपाल दौरा: मंच से ग्राउंड और सुरक्षा से लेकर स्वागत तक महिलाएं संभालेंगी हर जिम्मा
इंदौर मेट्रो के 6 किमी सुपर कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इस लाइन में गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर 6, 5, 4 और 3 स्टेशन शामिल हैं। इस परियोजना की लागत 1520 करोड़ रुपए है। पीएम 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों की शुरुआत भी करेंगे। इन भवनों के लिए वे 483 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें...भोपाल के नारी कुंभ में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, 238 खास मेहमान होंगे शामिल
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कार्यक्रम की टाइमिंग पर बारिश का असर
भोपाल में बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम की अवधि घटा दी गई। पहले यह दोपहर एक बजे तक चलने वाला था जिसे अब 30 मिनट पहले खत्म किया जाएगा। पीएम मोदी सुबह 10:55 पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:30 बजे वे जंबूरी मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मंच पर केवल 16 नेताओं को जगह
महिलाओं के हाथ में कमान
दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन महिला पायलट की उड़ान से किया जाएगा। पहले दिन छह आदिवासी महिलाओं को मुफ्त हवाई यात्रा कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें...PM मोदी का भोपाल दौरा: मंच से ग्राउंड और सुरक्षा से लेकर स्वागत तक महिलाएं संभालेंगी हर जिम्मा
इंदौर मेट्रो और सुशासन भवनों का लोकार्पण
यह भी पढ़ें...भोपाल के नारी कुंभ में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, 238 खास मेहमान होंगे शामिल
पीएम मोदी का शेड्यूल
- 10:55 बजे: भोपाल एयरपोर्ट आगमन
- 11:20 बजे: जंबूरी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे
- 11:30 बजे: महासम्मेलन स्थल पर संबोधन
- 12:35 बजे: वापसी के लिए हेलीपैड
- 1:00 बजे: दिल्ली के लिए रवाना
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari