जबलपुर में पीएम Narendra Modi का रोड शो, सवा किमी एक घंटे में पहुंचे
Jitendra Shrivastava | Apr 07, 2024, 22:02 IST
पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो हुआ। पीएम मोदी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद।
JABALPUR. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi) जबलपुर में रोड शो में खुले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया। उनके साथ वाहन में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी सवार रहे। जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए इलाके में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। पीएम मोदी शाम 6 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां सीएम मोहन यादव और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से जीआरसी ग्राउंड पहुंचे और यहां से भगत सिंह चौक कटंगा पहुंचे। पीएम ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरू किया। जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो किया। रोड शो में उन्होंने सवा किमी की दूरी करीब एक घंटे में तय की।
कटंगा चौराहे से शुरू हुआ पीएम मोदी का ये रोड शो छोटी लाइन तक करीब सवा किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चला। रोड शो के रूट में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई जगहों पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। बीजेपी ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए लोगों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया था। रोड शो में सुरक्षा को लेकर तीन हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। दरअसल, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग मंच पर चढ़ गए। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही, लेकिन लोग जबरन मंच पर चढ़ते रहे। जिसके बाद ये घटना सामने आई।
रोड शो के रूट में एक मंच पर साधु-संत के बैठने की व्यवस्था की गई है। जैसे ही पीएम मोदी यहां पहुंचे। साधु-संतों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
पीएम मोदी शाम 6 बजे पहुंचे जबलपुर एयरपोर्ट

कई लोग पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे
कटंगा चौराहे से शुरू हुआ पीएम मोदी का ये रोड शो छोटी लाइन तक करीब सवा किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चला। रोड शो के रूट में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई जगहों पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। बीजेपी ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए लोगों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया था। रोड शो में सुरक्षा को लेकर तीन हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
मंच टूटने से पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर
जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। दरअसल, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग मंच पर चढ़ गए। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही, लेकिन लोग जबरन मंच पर चढ़ते रहे। जिसके बाद ये घटना सामने आई।
संतों ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
रोड शो के रूट में एक मंच पर साधु-संत के बैठने की व्यवस्था की गई है। जैसे ही पीएम मोदी यहां पहुंचे। साधु-संतों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari