बैतूल में पहली बार मरीज को किया एयरलिफ्ट, मिला पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना का लाभ

Deeksha Nandini Mehra | Aug 22, 2024, 11:02 IST
Share
 पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना
पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना

पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना का लाभ कुल 13 मरीजों को मिल चुका है। बैतूल के मरीज शेखलाल हर्ले के परिजनों ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

PM Shri Air Ambulance Scheme : मध्य प्रदेश में हाल ही में शुरू की गई पीएमश्री नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस योजना के तहत बैतूल में पहली बार किसी मरीज के इलाज के लिए इस्तेमाल किया गया है। बैतूल के चकोला निवासी शेकलाल हर्ले को गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर भोपाल के हमीदिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस योजना के तहत शेकलाल हर्ले राज्य में 13वें लाभार्थी हैं।

स्पाइनल फ्रैक्चर ऑपरेशन के लिए किया रेफर

शेकलाल हर्ले (51) बैतूल जिले की पट्टन तहसील के चकोला गांव में छज्जे पर प्लास्टर करते समय गिर गए थे, जिससे उनका स्पाइनल फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी (Collector Narendra Suryavanshi) की देखरेख में जिला प्रशासन ने शेकलाल को एयर एम्बुलेंस (Air Ambulance) से जल्दी से भोपाल भेजने की व्यवस्था की। एयर एम्बुलेंस से यात्रा की समय सीमा घटकर मात्र 35 मिनट रह गई, जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह दूरी 4 से 5 घंटे लगती है।

सीएम यादव का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल की सराहना करते हुए शेकलाल हर्ले के परिजनों ने कहा कि एयर एम्बुलेंस योजना गरीबों के लिए एक आशा की किरण साबित हो रही है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उईके ने बताया कि अब तक एयर एम्बुलेंस सुविधा केवल संपन्न मरीजों के लिए ही उपलब्ध थी, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इस पर होने वाला खर्चा उठाया जाएगा।

छज्जे पर कर रहे थे काम

शेखलाल हर्ले के परिवार वालों ने बताया कि काम करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब शेखलाल चकोरा में छज्जे में प्लास्टर कर रहे थे। काम करते हुए वो ऊंचाई से नीचे गिर गए। प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि उनकी स्पाइन में गंभीर चोट आ गई, इस कारण उसमें फ्रैक्चर हो गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • Free Air Ambulance by MP Government
  • पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना
  • PM Shri Air Ambulance Scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच