PM के भाषण के बाद कांग्रेस ने अमेरिकी दखल समेत ये उठाए सवाल, सीएम बोले आतंक की कमर तोड़ी
Rohit Sahu | May 13, 2025, 08:03 IST
PM SPeech jitu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन के बाद मध्यप्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस ने अमेरिका के दखल को लेकर सरकार से सवाल पूछा, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे आत्मबल बढ़ाने वाला करार दिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। 22 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों, सिंधु जल समझौते और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) तक को लेकर अपनी बात रखी।
अब इस पर एमपी में राजनेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गईं हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से अमेरिकी दखल को लेकर सवाल किए, वहीं सीएम ने कहा कि पीएम के भाषण ने उत्साह और उमंग से सेनाओं का हौसला बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री ने मोदी ने भाषण में कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया।" उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकी मारे गए हैं। हमारी सेना ने ने पाकिस्तान में आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना जाती है ये दिखाता है कि पाक आतंक को खाद पानी देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देश के लिए आत्मबल बढ़ाने वाला और गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का संकल्प दोहराया है। यह ऑपरेशन सिर्फ स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। पीएम का संदेश स्पष्ट है कि यह युग आतंकवाद का नहीं है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 370 हटाकर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज का भारत वैश्विक मंच पर अपनी नीति और शक्ति से पहचाना जा रहा है।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारतीय सेना ने केवल पांच दिन में पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के शब्दों ने साफ कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें...पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, बोले- झुकेंगे नहीं, हम अपनी शर्तों पर देंगे जवाब
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने भी एक्स पोस्ट पर सवाल उठाते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी का पूरा भाषण शब्दों का मायाजाल था, लेकिन एक भी ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने पूछा जब ट्रंप हमारे आंतरिक मामलों में दखल देते हैं तो पीएम मोदी चुप क्यों रहते हैं? IMF ने एक आतंकी देश को 1 बिलियन डॉलर की मदद दी, लेकिन भारत इसे रोकने में क्यों विफल रहा? पटेल ने कहा कि देश को केवल भाषण नहीं, स्पष्ट नीति और कड़े निर्णय चाहिए।
thesootr links
pm modi speech | Jitu Patwari | CONGRESS | सीएम मोहन यादव | India-Pakistan
अब इस पर एमपी में राजनेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गईं हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से अमेरिकी दखल को लेकर सवाल किए, वहीं सीएम ने कहा कि पीएम के भाषण ने उत्साह और उमंग से सेनाओं का हौसला बढ़ाया है।
पहले जानते हैं पीएम ने क्या कहा
क्या अमेरिका के हाथ में है भारत की विदेश नीति: पटवारी
प्रधानमंत्री के इस भाषण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने जो 22 मिनट में कहा, वह बातें देश की सेना अलग-अलग मौकों पर पहले ही कह चुकी है। देश को इससे आगे की स्पष्टता चाहिए थी। पटवारी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दोनों देशों से बात करवाई और सीजफायर हो गया। यह चिंताजनक है कि हमारे विदेश सचिव ने यह बात स्वीकार भी की। तो फिर प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों हैं?
देश जानना चाहता है, "अमेरिका सीधा दखल कर रहा है या हमें धमका रहा है?" देश अब यह भी जानना चाहता है कि "क्या भारत की विदेश नीति अमेरिका के हाथ में है?"#Modi Speech pic.twitter.com/V9N3VMRNcy
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 12, 2025
मोहन यादव का बयान
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 370 हटाकर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज का भारत वैश्विक मंच पर अपनी नीति और शक्ति से पहचाना जा रहा है।
आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी ने आतंकवाद के खिलाफ 'नई नीति' का उद्घोष किया है...
जय हिंद.. जय भारत..#OperationSindoor#Modiji pic.twitter.com/igaTVm1toO
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 12, 2025
सेना ने पांच दिन में पाकिस्तान की कमर तोड़ दी: सीएम
यह भी पढ़ें...पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, बोले- झुकेंगे नहीं, हम अपनी शर्तों पर देंगे जवाब
कमलेश्वर पटेल का तीखा सवाल
मैंने आज प्रधानमंत्री जी का पूरा भाषण ध्यान से सुना, पर वो सिर्फ़ शब्दों का जाल था, जवाब एक भी नहीं मिला।
• अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे आंतरिक मामलों में दखल क्यों दिया? प्रधानमंत्री जी चुप क्यों रहे?
• जब हमारी सेना पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दे रही थी, तब अमेरिका…
— Kamleshwar Patel (@mrkamleshwar) May 12, 2025
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
pm modi speech | Jitu Patwari | CONGRESS | सीएम मोहन यादव | India-Pakistan
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava