7 दिन में चौथी बार खाकी पर हमला, SI की हालत नाजुक, जवानों ने भागकर बचाई जान

Manish Kumar | Published:
Share
police-attack-sehore
Photograph: (the sootr)

सीहोर जिले के इछावर में पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एक कोर्ट मैरिज के विवाद के दौरान हुई, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद शासन-प्रशासन से कई सवाल उठ रहे हैं।

नफीस खान@सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले से हड़कंप मच गया है। यह घटना एक कोर्ट मैरिज के विवाद को लेकर हुई, जिसमें पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर दो आरक्षकों के साथ पुलिस की टीम ने दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए थे, लेकिन हमला करने वाले आरोपियों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

कोर्ट मैरिज विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हुआ हमला

इसी घटना के पीछे एक कोर्ट मैरिज की वजह बताई जा रही है। खेरी गांव निवासी कमलेश ने कुछ दिन पहले गेरूखान थाना बिलकिसगंज की एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी और उसे अपने गांव लेकर आ गया था। इस मामले का पता जब महिला के परिजनों को चला तो वे गुस्से में आए और शनिवार रात करीब 11 बजे खेरी गांव पहुंचे। इस दौरान कमलेश और उसके परिजन डरकर घर छोड़कर भाग गए। इस बीच, महिला के परिजनों ने घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और इसके बाद एसआई रामनारायण धुर्वे और उनकी टीम मौके पर पहुंची।

यह खबर भी पढ़ें... सागर के श्रीदेव दत्तात्रेय मंदिर में केवल ब्राह्मणों की एंट्री, HC हुआ सख्त

घायल एसआई अस्पताल में भर्ती

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी जवान अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। एसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें... विधायकों को मिलेगा कर्ज, 4% ब्याज पर घर और गाड़ी खरीदने की सुविधा

5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। सीहोर जिले में यह घटना चौथी ऐसी घटना है, जहां पुलिस पर हमले की खबर आई है। पहले भी मऊगंज, दमोह और शहडोल में पुलिस पर हमले हो चुके हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार कानून और व्यवस्था की स्थिति कब सुधरेगी।

यह खबर भी पढ़ें... केंद्र ने मध्य प्रदेश को दिखाया ठेंगा, नहीं मिले इस साल पीएम आवास

शासन-प्रशासन पर उठ रहे सवाल

पिछले कुछ दिनों से पुलिस पर लगातार हमलों का सिलसिला जारी है, जिसके बाद जनता और विपक्षी नेताओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटनाएं साबित करती हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है।

यह खबर भी पढ़ें... रिश्वतखोरी में फंसी महिला प्रधान आरक्षक, लोकायुक्त की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Sehore News
  • MP Police
  • सीहोर
  • पुलिस
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • पुलिस पर हमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर