जीतू यादव पर पुलिस की मेहरबानी, शुक्रवार रात को ही चुपचाप थाने में आवाज नमूने दे गया

Sanjay Gupta | Jan 26, 2025, 11:20 IST
Share
JEETU YADAV
JEETU YADAV

जीतू यादव को पुलिस ने आवाज के नमूने देने के लिए नोटिस दिया था, जिसके तहत वह शुक्रवार रात को अपने वकील के साथ एसीपी कार्यालय पहुंचा और तीन घंटे तक 30 तरह से नमूने दिए। इसके बाद वह थाने से चुपचाप चला गया।

जीतू यादव उर्फ जाटव उर्फ देवतार को पुलिस ने क्यों नहीं पकड़ा। इसका जवाब अब सामने आ गया है। जीतू को आवाज के नमूने देने के लिए पुलिस पहले ही नोटिस दे चुकी थी और शुक्रवार तक पेश होने का अंतिम नोटिस था। जीतू अपने वकील के साथ शुक्रवार रात को ही एसीपी जूनी इंदौर के कार्यालय पहुंचा, यहां उसके तीन घंटे तक अलग-अलग 30 तरह से सैंपल लिए गए और फिर वह चला गया।

आवाज बदलने की कोशिश की

जीतू को एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने उनकी और पार्षद कमलेश कालरा के बीच की रिकार्डिंग सुनाई। इसे पहचानने से उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उसके नमूने लिए गए तो वह आवाज बदलकर नमूने देने लगा जिससे आवाज मैच नहीं करे। जो बातें रिकॉर्डिंग में जीतू ने कही थी, वही सारी बातें उससे नमूने के दौरान बुलवाई गई। वह बचने के लिए कई तरीके कानूनी जानकारों से पहले ही सीख कर आया था।
थाने में वाइस सेंपल देता जीतू यादव
थाने में वाइस सेंपल देता जीतू यादव

अब डेढ़ माह तक पुलिस कुछ नहीं करेगी

आवाज के नमूने जांच के लिए जाएंगे, इसकी रिपोर्ट आने में करीब डेढ़ माह का समय लगता है, यानी अब पुलिस इस सांठगांठ से हुई पूछताछ के बाद फिर हाथ पर हाथ धरे बैठ जाएगी। क्योंकि जब अभी तक उसका नाम नहीं जोड़ा गया तो फिर आगे जुड़ेगा। इसमें संदेह है और जिस तरह से पुलिस द्वारा जैसी कार्यशैली इस केस में रही है, उससे उसकी गिरफ्तारी मुश्किल ही दिखती है।

मुख्य आरोपी नहीं बने, इसलिए चचेरा भाई आया

शुक्रवार को यह सारी कार्रवाई जीतू ने की और उधर शनिवार दोपहर में ही उसका चचेरा भाई अभिलाष उर्फ अवि सामने आ गया और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा दी। यानी साफ है कि पूरी रणनीति है कि अब अवि को ही मुख्य आरोपी बनाकर केस को आगे चलाया जाएगा और जीतू को साफ बताया जाएगा कि उसने किसी गुंडों को नहीं भेजा बल्कि अवि ने ही सब कुछ किया।

उसकी कोशिश है कि वह मुख्य आरोपी नहीं बने और धाराएं लगी भी तो मामूली धाराएं लगें और पॉक्सो एक्ट जैसी सख्त धाराएं नहीं लगे, जिससे वह जल्द कानून की जद से बाहर आ जाए और फिर बेगुनाह साबित होकर पार्टी में आने का जुगाड़ बैठाए।

उधर कलरा ने उठाए सवाल

जीतू के सामने आने और केवल वॉयस सैंपल देकर चले जाने से पीड़ित पार्षद कमलेश कालरा ने सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने चुपचाप उसके सैंपल लिया और जाने दिया जबकि वह अभी तक पुलिस से बच रहा था। यदि पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की तो कोर्ट जाऊंगा। उल्लेखनीय है कि जीतू यादव पार्टी से निकाले जाने के बाद से ही 11 जनवरी से गायब था और पुलिस के पास 13 दिन बाद सामने आया है । पुलिस बार-बार पेश होने के लिए नोटिस दे रही थी और ये अंतिम नोटिस था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा