जबलपुर में आर्मी जवान की पत्नी से छेड़छाड़, TI पर पीड़ितों से बदसलूकी के आरोप

Neel Tiwari | Published:
Share
jabalpur poloce
Photograph: (the sootr)

जबलपुर के गोरा बाजार थाने में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत करने पर पुलिस द्वारा आर्मी जवान के साथ अभद्रता की गई। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

JABALPUR. जबलपुर में थाने की ‘दादागिरी’ का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरा बाज़ार थाने में एक महिला अपने आर्मी में सेवारत पति के साथ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची। लेकिन कार्यवाही के बजाय जबलपुर पुलिस ने उन्हें ही थाने से बाहर निकाल दिया।

घटना के दौरान महिला जब मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो एक महिला पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। महिला ने आरोप लगाए हैं कि इसके बाद थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने उसके पति को कॉलर पकड़कर बाहर धक्का दिया।

शिकायत के बावजूद पुलिस ने कहा—आरोपी आएंगे तब पकड़ेंगे

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आनंद मिश्रा और श्रवण रजक लंबे समय से उसका पीछा कर रहे हैं। गाली-गलौच करते हैं और अश्लील कमेंट पास करते हैं। महिला का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद दोनों आरोपी धमकाते हैं। वे कहते है कि हमारी “नेताओं से सेटिंग है.. तू शिकायत करेगी तो भी कोई कुछ नहीं कर पाएगा।”

महिला ने बताया कि 10 नवंबर की शाम दूध लेने जाते समय आनंद मिश्रा ने उसका हाथ पकड़कर चुन्नी खींची। आरोपी ने जबरन उसे पास खींच लिया, जिसके बाद वह भागकर किसी तरह जान बचा सकी। इसके बाद वह तुरंत शिकायत लेकर गोरा बाजार थाने पहुंची।

लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब पीड़िता अपने पति के साथ दोबारा थाने पहुंची, तो पुलिस ने यह कहकर कार्रवाई से मना कर दिया कि “जब वे आएंगे तब हमें बताना, हम पकड़ लेंगे।” इस पर पीड़िता ने विरोध जताया तो पुलिसकर्मी बदतमीजी करने लगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर में 50 लाख का वेतन घोटाला: जनपद पंचायत में खुद ही बढ़ा लिया वेतन, अब होगी मोटी वसूली!

जबलपुर में 1200 से अधिक संदिग्ध लोगों की पहचान, विधायक अजय विश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

वीडियो में दिखी ‘दबंगई’, मोबाइल छीनना हुआ कैमरे में कैद

महिला द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियों में एक महिला पुलिसकर्मी को उसका मोबाइल छीनते हुए साफ देखा जा सकता है। महिला का आरोप है कि इसके बाद थाना प्रभारी ने उसके सेना के जवान पति का कॉलर पकड़कर थाने से बाहर धक्का दे दिया। पीड़िता और आर्मी जवान का कहना है कि शिकायत करने आए थे, लेकिन उल्टा उन पर ही थाने में दबाव और अभद्रता की गई।

थाना प्रभारी ने नहीं दिया जवाब

इस मामले में जब गोरा बाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने ना फोन उठाया और ना ही भेजे गए मैसेज का कोई जवाब दिया। इससे आरोप और भी गंभीर होते जा रहे हैं कि आखिर पुलिस कार्रवाई से क्यों बच रही है?

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में रह रहे युवक की पाकिस्तानी पत्नी से बेवफाई का मामला पहुंचा हाईकोर्ट और केंद्रीय गृह मंत्रालय

भाई की गिरफ्तारी पर किया सवाल तो भड़की एमपी की मंत्री प्रतिमा बागरी, बोलीं...

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

एक तरफ पुलिस छेड़छाड़ की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई का दावा करती है। इधर सेना के जवान की पत्नी के साथ की गई इस कथित अभद्रता और कार्रवाई से इनकार ने विभाग पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस थाने में ही पीड़ितों को डराया-धमकाया जाएगा, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करेगा।



Tags:
  • सोशल मीडिया
  • वायरल
  • जबलपुर पुलिस
  • आर्मी जवान
  • पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
  • छेड़छाड़ की शिकायत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर