हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ पुलिसवालों की शराब पार्टी, इलाज के बहाने हुआ था भर्ती

Rohit Sahu | May 30, 2025, 08:03 IST
Share
ujjain news policy sharab
ujjain news policy sharab

उज्जैन में पुलिसवाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी के साथ हॉस्पिटल में शराब पार्टी और जुआ खेलते नजर आए। आरोपी पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज है और वह जेल से इलाज के बहाने अस्पताल लाया गया था।

आमीन हुसैन @ उज्जैन उज्जैन के चरक हॉस्पिटल से वर्दी को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी खूंटी पर वर्दी टांगकर हिस्ट्रीशीटर के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं। आरोपी अजय सिंदल पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज हैं। शराब पार्टी और जुए का खेल अस्पताल की चौथी मंजिल के एक विशेष वार्ड में हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है। नियमों को ताक पर रखकर अपराधी को आरामदायक माहौल दिया गया और पुलिसकर्मी भी इस मौज-मस्ती का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं।

बीमार नहीं, पार्टी मोड में था आरोपी

पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। फरियादी राहुल सिंदल ने बताया कि आरोपी अजय सिंदल बीमारी का बहाना बनाकर जेल से दूसरी बार बाहर आया है। इस बार भी उसे 15 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज की बजाय वह शराब और जुए की पार्टी कर रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि अजय न तो बीमार है और न ही इलाज की जरूरत है, वह मेडिकल आधार पर जमानत पाने की साजिश रच रहा है।

खूंटी पर टांग वर्दी, फिर शराब पार्टी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चौथी मंजिल के कमरे में चार पुलिसकर्मी ताश खेलते और शराब पीते नजर आ रहे हैं। सभी ने वर्दी उतारकर कोने खूंटी पर टांग दी थी। वार्ड एक अघोषित अड्डे में बदल चुका था, जहां अपराधी और पुलिस एक साथ जश्न मना रहे थे। ये दृश्य अस्पताल की गरिमा और पुलिस की साख को ठेस पहुंचाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें...डॉक्टर-पुलिसकर्मियों की मिलीभगत... कैदियों की गर्लफ्रेंड ने कराया शराब पार्टी का इंतजाम

101 दिन में दूसरी बार जेल से बाहर

1 सितंबर 2024 को कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अजय सिंदल ने अपने चाचा अनिल सिंदल पर जानलेवा हमला किया था। मामले में उस पर हत्या के प्रयास में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद वह जेल से मात्र 101 दिनों में 2 बार जेल से बाहर आ चुका है। यह दूसरी बार है जब वह इलाज के बहाने अस्पताल में भर्ती हुआ।

यह भी पढ़ें...महिला ने तहसीलदार पर फेंकी स्याही, फिर खुद पर दर्ज कराई FIR, इसलिए बनाया था ये प्लान

SP ने किया पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

जैसे ही वीडियो सामने आया, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने सख्त कार्रवाई की। वीडियो की जांच के आदेश के साथ ही गार्ड अल्ताफ हुसैन, आरक्षक धर्मेंद्र मरमट, सुनील बिठोरे, लखन अहिरवार और सुनील परमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी ने कहा है कि यदि आरोप सिद्ध हुए तो बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा