MPPSC Result 2023: 5वें प्रयास में 7वीं रैंक लाकर पूजा जाट बनीं DSP, यहां जानें उनकी सफलता की कहानी

Anjali Dwivedi | Nov 10, 2025, 17:09 IST
Share
MPPSC
MPPSC

MPPSC Result 2023: नीमच के हरवार गांव की पूजा जाट ने MPPSC में 7वां स्थान हासिल किया। उन्होंने DSP का पद प्राप्त किया। गरीबी, समाज के ताने और संघर्ष के बावजूद, पूजा ने हिम्मत नहीं हारी। उनके भाई आनंद जाट ने खेती से पैसे जुटाकर पूजा के सपने को सच किया।

MPPSC Result 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों में एक नाम है पूजा जाट का। पूजा जाट ने सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है। उन्होंने अपने सपनों को साकार किया है। वह नीमच जिले के छोटे से गांव हरवार से आती हैं।

आज वह उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। इनके सपने अक्सर समाज की सोच के आगे टूट जाते हैं। MPPSC 2023 के फाइनल रिजल्ट में पूजा ने 7वां स्थान हासिल कर DSP बनी हैं।

गरीबी में बीता बचपन, मां ने दिया साथ

पूजा का बचपन बहुत कठिन था। वह एक किसान परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता नशे की गिरफ्त में थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। पूजा की मां संतोष बाई ने मुश्किल फैसला लिया था। बच्चों को संभालने के लिए वह मायके राजस्थान चली गईं। पूजा की शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई।

मां की मेहनत को सफल बनाने के लिए पूजा ने कुछ कर दिखाने का जज्बा दिखाया। इसके बाद मां संतोष बाई दोनों बच्चों को लेकर वापस हरवार गांव लौट आईं। गांव लौटने के बाद, पूजा के बड़े भाई आनंद जाट ने परिवार की जिम्मेदारी उठाई। पिता ने नशा छोड़ दिया। पूजा के परिवार में खेती ही आय का सहारा बनीं।

कुछ बीघा जमीन से परिवार का गुजारा होता था। इसमें से भी आनंद हर साल 1 से 1.5 लाख रुपए अलग रखता था। ये पैसे पूजा की पढ़ाई के लिए थे।

आनंद ने ठान लिया था कि भले वह खुद ना पढ़ सका हो। पर उसकी बहन अफसर बनेगी। वह दिन-रात खेतों में मेहनत करता था। कई बार कर्ज लेकर भी पूजा की फीस और खर्च उठाता रहा।

समाज के लोग तरह-तरह की बातें करते थे। वे कहते थे कि लड़कियों को इतना पढ़ाने से क्या फायदा। शादी की उम्र निकल जाएगी। पर आनंद ने समाज की एक नहीं मानी, और अपनी बहन के सपनों की परवाह की।

पांचवें प्रयास में मिली मंजिल

पूजा ने इंदौर में 8 साल तक पढ़ाई की। वह कई बार प्रीलिम्स और मेंस तक पहुंचीं। हर बार सफलता से थोड़ा दूर रह जाती थीं। आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोगपरीक्षा पास कर ली। उनका चयन DSP के पद पर हुआ है।

अब पूजा mppsc 2023 final result में DSP के पद पर टयनित होकर सरकारी नौकरी के पद पर चयनित हुई।

पूजा बताती हैं कि उनके भाई ने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने मेरे लिए हर मुश्किल आसान बना दी। वह कहती हैं कि अगर उनका त्याग न होता। तो मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाती।

आज हरवार का यह छोटा सा परिवार पूरे गांव के लिए मिसाल है। जो लोग कभी टोंट मारते थे। वही अब कहते हैं बेटी हो तो पूजा जैसी।

ये खबरें भी पढ़ें....

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में नया ट्रेंड- पूर्व में चयनित बने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी

Tags:
  • MPPSC
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • MPPSC 2023
  • सरकारी नौकरी
  • मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग
  • DSP
  • mppsc result 2023
  • mppsc 2023 final result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं