MP बिजली कंपनी में करंट चार्ज का खेल! पुराने विवाद के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था, इंजीनियरों में घमासान
Ramanand Tiwari | Aug 14, 2026, 21:48 IST
बिजली कंपनी में करंट चार्ज पर घमासान
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रमोशन और करंट चार्ज को लेकर इंजीनियर लामबंद हैं। यूनियनों ने कंपनी पर अपने लोगों को भलाई करने और बोर्ड के आरक्षित पदों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- बिजली कंपनी में प्रमोशन प्रक्रिया पर विवाद बढ़ा।
- 57 अधिकारियों में 21 को ही प्रमोशन मिला।
- पांच साल चार्ज वाले अधिकारियों पर सवाल उठे।
- 38 खाली पदों पर पात्र इंजीनियर बाहर रहे।
- यूनियन ने करंट चार्ज व्यवस्था का विरोध किया।
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की भर्राशाही को लेकर इंजीनियर लामबंद हैं। कर्मचारी और इंजीनियर संगठनों का आरोप है कि कंपनी अपने नुमाइंदों को भलाई कर रही है। जबकि बोर्ड से आए कर्मचारियों के लिए आरक्षित पदों की अनदेखी की जा रही है। प्रमोशन में 57 अधिकारियों में सिर्फ 21 को मौका मिलने और करंट चार्ज की व्यवस्था पर उठे सवालों ने कंपनी की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
प्रमोशन सिस्टम पर सीधे सवाल
संबंधित कर्मचारी संगठनों का दावा है कि कई अधिकारी पांच साल से ज्यादा समय तक करंट चार्ज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते रहे। अब प्रमोशन के वक्त अनुभव को ही बाधा बताया जा रहा है।
सवाल उठ रहा है कि जिस अनुभव के आधार पर वर्षों तक अधिकारियों से काम लिया गया, वही अनुभव पदोन्नति के समय अचानक कम कैसे पड़ गया?
2011 के आरक्षित पदों पर टकराव
यूनियनों का दावा है कि 9 जून 2011 के गजट नोटिफिकेशन में पद और वेतन से जुड़ी व्यवस्था स्पष्ट की गई थी। इसी आधार पर संगठन अब पुराने नियमों को सामने रखकर जवाब मांग रहे हैं।
50 एई को डीजीएम का चार्ज देने पर सवाल
आरोप यह भी है कि पहले ऐसे अधिकारियों को करंट चार्ज दिया गया, जिनके पास संबंधित पद का नियमित वेतनमान नहीं था। यही बिंदु अब नियमों की निष्पक्षता पर सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
38 पद खाली, फिर पात्रों को इंतजार क्यों?
नियमों की हो रही अनदेखी
पदोन्नति व्यवस्था का पालन होना चाहिए
आरक्षित पदों की व्यवस्था पर आपत्ति
कंपनी पर दोहरे रवैये का आरोप
फिलहाल इंजीनियर संगठनों का आक्रोश बढ़ रहा है। वे प्रमोशन, करंट चार्ज और आरक्षित पदों की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
सीएमडी से जवाब लेने की कोशिश
ये भी पढ़ें...
बिजली कंपनी का दोहरा रवैया, सरकार पर 2123 करोड़ के बिल बकाया, आम आदमी की कट रही लाइट
टोल मांगने पर भड़के बिजली कंपनी के अफसर, फोन कर कटवा दी टोल प्लाजा की लाइट
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी वैकेंसी: बिना परीक्षा सीधे मिलेगी ट्रेनिंग, मेरिट से चयन
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
By Neel Tiwari
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
By Sumit Kumar
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
By Jageshwar prasad
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत
By Sandeep Kumar
एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल
By VINAY VERMA
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी
By Saurabh Mishra
सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj