sanjay gupta
इंदौर MIC मेंबर नंदू पहाड़िया के रिश्तेदार ने विधायक हार्डिया के करीबियों से की चार सौ बीसी, उन्हीं के नाम से धमका भी रहा
Sanjay Gupta | Published:
इंदौर MIC मेंबर
प्रकाश पहाड़िया के खिलाफ एक आवेदक ने थाने में शिकायत करने के साथ ही जाहिर सूचना भी जारी कर दी। पहाड़िया ने किसी और को नहीं बल्कि विधानसभा पांच के 5वीं बार के विधायक महेंद्र हार्डिया के करीबियों को ही चूना लगाया है।
नगर निगम के 150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला अभी चर्चित ही है और अब निगम के एमआईसी मेंबर (मेयर इन काउंसिल) के सदस्यों के नाम पर धौंस देने के मामले सामने आने लगे हैं।
अभी जीतू यादव के समर्थक ने कट्टा निकाला था, तो वहीं राजेंद्र राठौर के नाम पर राजस्व विभाग के सहायक बिल कलेक्टर ने हंगामा किया था। अब ताजा मामला एमआईसी मेंबर नंदू पहाड़िया के करीबी रिश्तेदार प्रकाश पहाड़िया का सामने आया है।
प्रकाश पहाड़िया की धोखाधड़ी की हालत यह है कि उनके खिलाफ एक आवेदक ने थाने में शिकायत करने के साथ ही जाहिर सूचना भी जारी कर दी। इसके बाद एक के बाद एक कई किस्से सामने आ गए।
मजे की बात तो यह है कि प्रकाश पहाड़िया ने किसी और को नहीं बल्कि विधानसभा पांच के पांचवी बार के विधायक महेंद्र हार्डिया के करीबियों को ही चूना लगाया है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी की यह राशि दो- तीन करोड़ के करीब है। एक पीड़ित ने बताया कि कई लोगों के साथ उसने ऐसा किया है, मेरे साथ भी किया है, सभी को सब पता है लेकिन क्या कर सकते हैं।
वहीं एक अन्य पीड़ित ने जाहिर सूचना जारी कर पहाड़िया की हरकतों की पोल खोली है। साफ लिखा है कि वह एमआईसी मेंबर के करीबी होने का लाभ उठाकर उनके नाम से धमकाते हैं और पुलिस को भी कार्रवाई से रोक रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि पहाड़िया ने साकेत नगर के एक भूखंड 3200 वर्गफीट का सौदा किया और 25 लाख रुपए की राशि भी करार के दौरान ले ली।
बाद में सामने आया कि यह भूखंड तो पहाड़िया का है ही नहीं, उसने धोखाधड़ी कर इस भूखंड को अपना बताकर सौदा किया और राशि ली। जब धोखाधड़ी की बात सामने आई तो उसने कहा कि मजबूरी थी, पैसों की जरूरत थी लौटा दूंगा कहकर दूसरे चेक दे दिए। लेकिन वह चेक भी डिफाल्ट हो गए। इसके लिए थाने में शिकायत करने पर वह एमआईसी मेंबर के नाम पर धमकी दे रहा है और साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर वहां दबाव बनाकर कार्रवाई रूकवा रहा है।
![sanjay gupta]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पहाड़िया ने विधायक के करीबियों को ही लगाया चूना
प्रकाश पहाड़िया की धोखाधड़ी की हालत यह है कि उनके खिलाफ एक आवेदक ने थाने में शिकायत करने के साथ ही जाहिर सूचना भी जारी कर दी। इसके बाद एक के बाद एक कई किस्से सामने आ गए।
मजे की बात तो यह है कि प्रकाश पहाड़िया ने किसी और को नहीं बल्कि विधानसभा पांच के पांचवी बार के विधायक महेंद्र हार्डिया के करीबियों को ही चूना लगाया है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी की यह राशि दो- तीन करोड़ के करीब है। एक पीड़ित ने बताया कि कई लोगों के साथ उसने ऐसा किया है, मेरे साथ भी किया है, सभी को सब पता है लेकिन क्या कर सकते हैं।
जाहिर सूचना जारी कर खोली पहाड़िया की पोल
वहीं एक अन्य पीड़ित ने जाहिर सूचना जारी कर पहाड़िया की हरकतों की पोल खोली है। साफ लिखा है कि वह एमआईसी मेंबर के करीबी होने का लाभ उठाकर उनके नाम से धमकाते हैं और पुलिस को भी कार्रवाई से रोक रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि पहाड़िया ने साकेत नगर के एक भूखंड 3200 वर्गफीट का सौदा किया और 25 लाख रुपए की राशि भी करार के दौरान ले ली।
बाद में सामने आया कि यह भूखंड तो पहाड़िया का है ही नहीं, उसने धोखाधड़ी कर इस भूखंड को अपना बताकर सौदा किया और राशि ली। जब धोखाधड़ी की बात सामने आई तो उसने कहा कि मजबूरी थी, पैसों की जरूरत थी लौटा दूंगा कहकर दूसरे चेक दे दिए। लेकिन वह चेक भी डिफाल्ट हो गए। इसके लिए थाने में शिकायत करने पर वह एमआईसी मेंबर के नाम पर धमकी दे रहा है और साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर वहां दबाव बनाकर कार्रवाई रूकवा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari