प्रदेश के 32 निजी विश्वविद्यालयों में नियम विरुद्ध कुलगुरु नियुक्त
Raj Singh | Published:
guru
प्रदेश के 32 निजी विश्वविद्यालयों में कुलगुरु की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन हुआ। यूजीसी मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले कुलगुरुओं को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में कुलगुरु (Vice Chancellor) की नियुक्ति में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 53 में से 32 विश्वविद्यालयों ने कुलगुरु की नियुक्ति में यूजीसी (UGC) के मानकों का उल्लंघन किया है। इस खुलासे से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।
भोपाल के लगभग आधा दर्जन और इंदौर के कुछ विश्वविद्यालयों ने स्वीकार किया है कि उनके कुलगुरु यूजीसी के मापदंडों पर खरे नहीं उतरते। इनमें से तीन विश्वविद्यालयों ने कुलगुरु बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, तीन अन्य विश्वविद्यालयों को प्रारंभिक दो वर्षों तक छूट मिली थी, लेकिन अब उन्हें भी नए कुलगुरु की नियुक्ति करनी होगी।
कुलपति नहीं अब कुलगुरु कहिए, MP विस में विश्वविद्यालय संशोधन बिल पास
निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने शासन को पत्र लिखकर नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। अब हर विश्वविद्यालय की चयन समिति में शासन का एक नामित सदस्य होगा, जबकि दो सदस्य विश्वविद्यालय से होंगे।
कौन होंगे MCU के नए कुलगुरु, ये 4 बड़े नाम चर्चा में... दवे सबसे आगे
इस मुद्दे पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधानसभा में जानकारी दी कि आयोग ने मापदंडों के विपरीत नियुक्त कुलगुरुओं को अमान्य घोषित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों की जांच की जा रही है।
शैक्षणिक अनुभव की कमी
आयोग की जांच में पाया गया कि इन विश्वविद्यालयों ने ऐसे व्यक्तियों को कुलगुरु नियुक्त किया है, जिनके पास आवश्यक 10 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव नहीं था। इसके अलावा, कई विश्वविद्यालयों के पास नियुक्ति से जुड़े स्पष्ट दस्तावेज और प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं हैं। सितंबर में आयोग ने इन विश्वविद्यालयों को योग्य कुलगुरु नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।
भोपाल और इंदौर के विश्वविद्यालय प्रभावित
कुलपति नहीं अब कुलगुरु कहिए, MP विस में विश्वविद्यालय संशोधन बिल पास
आयोग की सिफारिशें और शासन की भूमिका
कौन होंगे MCU के नए कुलगुरु, ये 4 बड़े नाम चर्चा में... दवे सबसे आगे
विधानसभा में मामला उठा
FAQ
- निजी विश्वविद्यालयों में कुलगुरु की नियुक्ति में क्या गड़बड़ी हुई है?
विश्वविद्यालयों ने ऐसे कुलगुरु नियुक्त किए, जिनके पास यूजीसी के मानकों के अनुसार 10 वर्षों का अनुभव नहीं था। - आयोग ने इन गड़बड़ियों पर क्या कार्रवाई की है?
आयोग ने इन विश्वविद्यालयों को नए योग्य कुलगुरु नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं और शासन को पत्र लिखा है। - कौन-कौन से शहर प्रभावित हुए हैं?
भोपाल और इंदौर के कई विश्वविद्यालय इस गड़बड़ी से प्रभावित हुए हैं। - क्या विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हुई?
हां, उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में इसे उठाया और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। - आयोग की नई सिफारिशें क्या हैं?
हर विश्वविद्यालय की चयन समिति में अब शासन का एक नामित सदस्य शामिल होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश बढ़ गए 8.19 लाख वोटर, लेकिन राजनीतिक पार्टियों को भी वोटर लिस्ट नहीं दे रहा आयोग
By Kaushiki
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
By Arohi Raj
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
By Umeshwari Baghel
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
By Aman Vaishnav
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम
By CHAKRESH
जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल में 70 लाख का सिस्टम बेअसर, अब भी नंबर के लिए धक्के खा रहे मरीज
By Jyoti Mahender Bhardwaj