मुख्य सचिव ने बुलाई पदोन्नति को लेकर बैठक, जीएडी बताएगा सभी विभाग प्रमुखों को डीपीसी का फार्मूला
Jitendra Shrivastava | Jun 25, 2025, 23:12 IST
Photograph: (THESOOTR)
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 26 जून को सभी विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बैठक में जीएडी के एसीएस संजय दुबे नए पदोन्नति नियमों पर चर्चा करेंगे। इसमें पदोन्नति प्रक्रिया, एससी-एसटी फार्मूला और डीपीसी गठन पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मध्यप्रदेश में पदोन्नति आरक्षण में नए नियम लागू होने के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 26 जून यानी गुरुवार को सभी विभाग प्रमुखों और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे सभी विभाग प्रमुखों को बताएंगे कि नए नियमों में कैसे पदोन्नति की जाए।
जीएडी सबसे पहले करेगा
साथ ही बैठक में बताया जाएगा की पदोन्नति को लेकर कोई गफलत न हो, कोई कोर्ट केस न बने, एससी-एसटी का फार्मूला क्या होगा। बैठक के बाद अगले सात दिन में जीएडी सबसे पहले विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) करेगा। इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC चेयरमैन ने बताया सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में की 3756 पदों पर भर्ती
'हरदा कांग्रेस विधायक ने गरीबों के हक का पैसा अपनी ससुराल वालों पर उड़ाया'
इसके अलावा जीएडी सभी विभागों से अब तक की गई प्रोग्रेस के बारे में भी जानकारी लेगा। जीएडी का उद्देश्य यह है कि हर विभाग को अपनी डीपीसी बैठक बुलाने के लिए एक तय समय सीमा दी जाए। इसके परिणामस्वरूप यह उम्मीद की जा रही है कि 30 जून तक डीपीसी की बैठक हो सकती है। इसके बाद यानी 15 दिन में पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
Top News : खबरें आपके काम की
अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान
हालांकि, नए पदोन्नति नियमों के खिलाफ सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी- कर्मचारी संस्था) 26 जून को मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। यह संगठन नए नियमों को सामान्य वर्ग के कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक मानता है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी के अधिकारियों की रिव्यू डीपीसी बैठक भी आयोजित की जाएगी। MP
जीएडी सबसे पहले करेगा डीपीसी
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC चेयरमैन ने बताया सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में की 3756 पदों पर भर्ती
'हरदा कांग्रेस विधायक ने गरीबों के हक का पैसा अपनी ससुराल वालों पर उड़ाया'
प्रोग्रेस रिपोर्ट और डेडलाइन पर चर्चा
ये खबरें भी पढ़ें...
Top News : खबरें आपके काम की
अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान
विरोध प्रदर्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari