इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम पहनते हैं 14 लाख की रॉलेक्स घड़ी, सालाना आय लालवानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा

Rahul Garhwal | Published:
Share
Property of Congress Lok Sabha candidate from Indore Akshay Kanti Bam
Property of Congress Lok Sabha candidate from Indore Akshay Kanti Bam

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम की 75 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। वे 14 लाख 5 हजार की रॉलेक्स घड़ी पहनते हैं। बम की सालाना आय बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

Property Of Akshay Bam


संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम हाथ में 14 लाख 5 हजार की रॉलेक्स घड़ी पहनते हैं। उनकी सालाना कमाई 2.64 करोड़ रुपए है, जो बीजेपी के प्रत्याशी शंकर लालवानी की कुल संपत्ति (1.95 करोड़ रुपए) से भी ज्यादा है।

कुल 75 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बम

अक्षय बम के शैक्षणिक संस्थान हैं। उनकी कमाई का जरिया बिजनेस है। उनकी चल संपत्ति 8.50 करोड़ रुपए की है और पत्नी रिचा की चल संपत्ति 4.28 करोड़ रुपए है। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो बम के पास 46.78 करोड़ की और पत्नी रिचा के पास 16 करोड़ की अचल संपत्ति है, जिसमें खेती की जमीन से लेकर कॉलेज परिसर और अन्य संपत्तियां हैं। इस तरह खुद बम के नाम पर 55.28 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और पत्नी के नाम पर 20.28 करोड़ की चल-अचल संपत्ति दर्ज है। इस तरह दोनों के पास कुल 75 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

बम पर तेज कार चलाने, प्लॉट विवाद में धमकी देने का केस

कांग्रेस प्रत्याशी बम पर द्वारिकापुरी थाने और खजराना थाने में 2 केस दर्ज हैं। एक में उनके ड्राइवर द्वारा तेज कार चलाने का केस है, तो वहीं खजराना में एक जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी देने, मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज है।

बम के पास वाहन नहीं, लेकिन 2.25 करोड़ की ज्वेलरी

बम के पास खुद का कोई वाहन नहीं है। उनका शेयर बाजार से लेकर लाइफ इंश्योंरेस पॉलिसी और अन्य कई जगह निवेश है। उनके खुद के पास 217 ग्राम सोने की ज्वेलरी है, लेकिन पत्नी के पास 3 किलो सोने की ज्वेलरी है जिसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में 10वीं की टॉपर अनुष्का अग्रवाल, दिन में सिर्फ 3-4 घंटे की पढ़ाई, मैथ्स-साइंस में 100-100 नंबर

लालवानी संपत्ति में कहीं भी नहीं

बीजेपी के प्रत्याशी शंकर लालवानी, कांग्रेस प्रत्याशी की आय के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं। लालवानी की चल संपत्ति 1.49 करोड़ रुपए और अचल 45.80 लाख है, कुल 1.95 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना आय 17.59 लाख रुपए मात्र है, जो सांसद वेतन के रूप में ही है। उनके पास इनोवा कार है। हालांकि बम के पास खुद का कोई वाहन नहीं है।

Lok Sabha Elections | Indore Lok Sabha | Indore Lok Sabha Congress candidate Akshay Bam | BJP candidate Shankar Lalwani | लोकसभा चुनाव | इंदौर लोकसभा | इंदौर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम | अक्षय बम की संपत्ति | बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Indore Lok Sabha
  • Indore Lok Sabha Congress candidate Akshay Bam
  • property of Akshay Bam
  • BJP candidate Shankar Lalwani
  • इंदौर लोकसभा
  • इंदौर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम
  • अक्षय बम की संपत्ति
  • बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर