MP आरक्षक भर्ती रिजल्ट में देरी, युवाओं का PEB के सामने विरोध प्रदर्शन
Rahul Garhwal | Published:
protest
मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट 5 महीने बाद भी जारी नहीं किया गया है। आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने कर्मचारी चयन मंडल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने पहले रिजल्ट में देरी पर सवाल उठाए और जवाब नहीं मिलने पर नारेबाजी की।
BHOPAL. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम 5 महीने बाद भी जारी नहीं करने से आक्रोशित युवाओं ने शुक्रवार को कर्मचारी चयन मंडल (peb) के सामने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से भोपाल पहुंचे युवा परीक्षा परिणाम में देरी से नाराज थे और लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से आने वाले 2-3 महीनों के लिए रिजल्ट अटकने को लेकर चिंतित थे।
आरक्षक भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं ने कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारिओं के सामने रिजल्ट जारी करने में देरी को लेकर सवाल उठाए और जवाब नहीं मिलने पर नारेबाजी शुरू कर दी।
कल सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे इतने पैसे
प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थी दोपहर में कर्मचारी चयन मंडल पहुंचे थे, लेकिन अंदर घुसने से पहले ही उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने मेन गेट पर ही रोक दिया। उनके साथ पहुंचे बेरोजगार युवा संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान ने अधिकारियों को युवाओं की परेशानी से अवगत कराया और जल्द रिजल्ट जारी नहीं होने पर युवाओं में बढ़ रहे असंतोष का परिणीति बड़े आंदोलन के रूप में सामने आने की चेतावनी भी दी।
दिनेश सिंह चौहान ने रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे युवाओं की ओर से ज्ञापन भी कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान चयन मंडल के अधिकारी युवाओं के सवालों से बचते नजर आए।
पहले सवाल और फिर नारेबाजी
आरक्षक भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं ने कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारिओं के सामने रिजल्ट जारी करने में देरी को लेकर सवाल उठाए और जवाब नहीं मिलने पर नारेबाजी शुरू कर दी।
कल सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे इतने पैसे
युवाओं को गेट पर ही रोका
प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थी दोपहर में कर्मचारी चयन मंडल पहुंचे थे, लेकिन अंदर घुसने से पहले ही उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने मेन गेट पर ही रोक दिया। उनके साथ पहुंचे बेरोजगार युवा संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान ने अधिकारियों को युवाओं की परेशानी से अवगत कराया और जल्द रिजल्ट जारी नहीं होने पर युवाओं में बढ़ रहे असंतोष का परिणीति बड़े आंदोलन के रूप में सामने आने की चेतावनी भी दी।
अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
दिनेश सिंह चौहान ने रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे युवाओं की ओर से ज्ञापन भी कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान चयन मंडल के अधिकारी युवाओं के सवालों से बचते नजर आए।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari