आज Morena से MP में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Sandeep Kumar | Mar 02, 2024, 13:26 IST
Share
PIC
धौलपुर के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ( Bharat Jodo Nyay Yatra ) आज मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में प्रवेश करेगी। राहुल की ये यात्रा एमपी के मुरैना के जरिए प्रदेश में प्रवेश करेगी ।

BHOPAL. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Former chairman Rahul Gandhi ) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ( Bharat Jodo Nyay Yatra ) आज मध्य प्रदेश के मुरैना ( Morena ) से राज्य की सीमा में प्रवेश करेगी। 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) रोड शो के साथ कई सभाओं को भी संबोधित करेंगे। दरअसल पांच दिनों के विराम के बाद, यात्रा आज शनिवार को दोपहर 2 बजे राजस्थान के धौलपुर से फिर से शुरू होगी और लगभग 3 बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। मुरैना में गांधी का एक रोड शो होगा। शाम को यात्रा ग्वालियर ( Gwalior ) शहर पहुंचेगी। राहुल का हजीरा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी की ये यात्रा 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...Kamalnath के इमोशनल कार्ड से क्या BJP को होगा नुकसान?

यात्रा को लेकर कमलनाथ की अपील

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath ) ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल 2 मार्च को मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारत के सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा है। यह जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है। उन्होंने लिखा कि देश में बड़े पैमाने पर फैली बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, दलित पिछड़े और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...महिला Congress की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कर दी ये बड़ी मांग

यात्रा को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ( Congress General Secretary Jairam Ramesh ) ने कहा है कि पांच दिनों तक आराम करने के बाद, हम आज दोपहर 2 बजे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू कर रहे हैं। हम आज दोपहर करीब 3 बजे मुरैना, मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे और हम 6 मार्च तक राज्य में रहेंगे। 5 मार्च को राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। यात्रा गुजरात में प्रवेश करने से पहले बांसवाड़ा में एक जनसभा के लिए 7 तारीख़ को राजस्थान लौटेगी। इसके बाद गुजरात में यात्रा दाहोद, पंचमहल, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत और तापी ज़िलों को कवर करेगी। 10 मार्च को यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी और राज्य में अपने पहले दिन नंदुरबार और धुले ज़िलों से होकर गुजरेगी।

ये खबर भी पढ़िए..IAS अवार्ड के लिए चलने लगी फाइल तो शुरू हो गया विरोध भी, जानिए क्यों

राहुल गांधी की पहली यात्रा को लेकर दिलचस्प आंकड़े !

राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत उत्साहित नहीं हैं। वजह ये है कि न्याय यात्रा के रूट में राहुल जिन 8 लोकसभा सीटों से गुजरेंगे, वो सभी सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जिन 17 सीटों से होकर गुजरे थे, वहां 14 पर कांग्रेस चुनाव हार गई।

ये खबर भी पढ़िए...रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेवःMohan Yadav ने कहा एक लाख करोड़ का निवेश आया

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का पार्ट 2

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर के थोबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत की । यह यात्रा 66 दिनों की है और 6,700 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी है। यह यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रेगी। यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी। आपको बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए राहुल की ये यात्रा महत्वपूर्व मानी जा रही है ।

Tags:
  • कमलनाथ
  • Bharat Jodo Nyay Yatra
  • Rahul Gandhi
  • मणिपुर
  • जयराम रमेश
  • Gwalior
  • Morena
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग