राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर PCC की हाईलेबल मीटिंग, कांग्रेस सृजन अभियान की होगी शुरुआत

Rohit Sahu | Jun 02, 2025, 08:13 IST
Share
rahul gandhi bhopal
rahul gandhi bhopal

राहुल गांधी मंगलवार 3 जून को भोपाल में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस संगठन को पुनः खड़ा करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसको लेकर रविवार को पीसीसी की हाईलेबल मीटिंग हुई।

3 जून मंगलवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल आने वाले हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर एमपी कांग्रेस एक्टिव है। शहर में कांग्रेस नेताओं ने स्वागत पोस्टरों से माहौल गर्म कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने रविवार को एक अहम बैठक कर दौरे की रणनीति तय की। राहुल गांधी का पिछला भोपाल दौरा 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था।
उस समय उन्होंने पुराने शहर में एक बड़ा रोड शो किया था। अब कांग्रेस सृजन अभियान की शुरूआत करने जा रही।

रविंद्र भवन से होगा संगठन सृजन अभियान का आगाज

राहुल गांधी भोपाल से ही कांग्रेस के सृजन अभियान की शुरुआत रविंद्र भवन से करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम विशेष रूप से AICC और PCC डेलीगेट्स के लिए निर्धारित है। साथ ही जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को भी एंट्री मिलेगी। यहां राहुल गांधी एमपी में पार्टी को दोबारा मजबूत बनाने के संगठन रणनीति तैयार करेंगे।

एमपी के वरिष्ठ नेताओं को साथ मिलकर काम करने के हो सकते हैं निर्देश

एमपी कांग्रेस में सीनियर नेताओं का अलग थलग रहने को लेकर इस बैठक में संगठन के भीतर तालमेल को लेकर खास चर्चा संभव है। राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दे सकते हैं। संगठन के पुनर्गठन में पुराने और नए कार्यकर्ताओं की साझेदारी पर जोर होगा। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक रिपोर्ट पर फीडबैक भी लिया जाएगा।

ये रहेगा 3 जून का शेड्यूल: तीन बड़ी बैठकें तय

10 बजे: PCC में Political Affairs Committee की बैठक

1 बजे: AICC पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक

2 बजे: रविंद्र भवन में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत

कांग्रेस नेटवर्क को फिर खड़ा करने की योजना

संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पंचायत से बूथ तक नेटवर्क को मजबूत करना है। इसके तहत जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी। पहले ही 50 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, अब 11 और जोड़े गए हैं। इनमें दानिश अबरार, दिव्या मदेरणा और रागिनी नायक जैसे नाम प्रमुख हैं।
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह पूरी प्रक्रिया संगठन निर्माण के लिए है।

कमलेश्वर पटेल बोले- कांग्रेस BJP के झूठ का पर्दाफाश करेगी

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा – राहुल गांधी ने तय किया है कि पुराने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर भाजपा के कुशासन को उजागर करेंगे। भ्रष्टाचार और झूठे वादों के खिलाफ संगठन को तैयार किया जाएगा। यह मप्र में कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्जागरण की शुरुआत है।

हाईकमान लेगा फीडबैक

कांग्रेस हाईकमान हर निर्देश पर फीडबैक लेगा। जो भी रणनीति रविंद्र भवन में बनेगी, उस पर राहुल गांधी नजर रखेंगे। सूत्रों के अनुसार, वे इसी महीने दोबारा भोपाल आ सकते हैं। एमपी, गुजरात और हरियाणा राहुल गांधी के फोकस में हैं।

यह भी पढ़ें...जातिगत जनगणना पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने राहुल गांधी को श्रेय दिया, बीजेपी ने मोदी को

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | Rahul Gandhi | MP Congress | जीतू पटवारी

Tags:
  • MP News
  • Rahul Gandhi
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा