MP जैसा खेल बंगाल-असम में भी दोहराया, चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला
Aman Vaishnav | May 05, 2026, 12:55 IST
rahul gandhi bjp election theft bengal assam ec
राहुल गांधी ने बंगाल और असम चुनाव नतीजों पर BJP और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं। यह वही प्लेबुक है जो MP, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी देखी गई थी।
News In Short
- राहुल गांधी ने बंगाल और असम चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं।
- उन्होंने BJP पर चुनाव आयोग की मदद से चुनाव चोरी का आरोप लगाया है।
- राहुल के मुताबिक बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।
- उन्होंने MP, हरियाणा और महाराष्ट्र का हवाला देते हुए इसे एक जैसा पैटर्न बताया है।
- राहुल ने चेतावनी दी कि संस्थाओं की यह लूट रुकी नहीं तो चुनाव बेमानी हो जाएंगे।
News In Detail
उनका यह ट्वीट अंग्रेजी में था, लेकिन इसका संदेश साफ था। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम में जो हुआ, वह साफ तौर पर चुनाव चोरी है।
Assam and Bengal are clear cases of the election being stolen by the BJP with the support of the EC.
We agree with Mamata ji. More than 100 seats were stolen in Bengal.
We have seen this playbook before:
Madhya Pradesh.
Haryana.
Maharashtra.
Lok Sabha 2024 etc
चुनाव चोरी,…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 4, 2026
राहुल का आरोप: EC की शह पर हुई चोरी
राहुल ने यह भी लिखा कि वे ममता बनर्जी की बात से पूरी तरह सहमत हैं। उनके मुताबिक, बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने ऐसे आरोप लगाए हों। राहुल ने मध्य प्रदेश (MP), हरियाणा और महाराष्ट्र का नाम लिया। उन्होंने कहा कि यह वही प्लेबुक यानी पुराना खेल है, जो पहले भी दोहराया गया था। उन्होंने लोकसभा 2024 का भी जिक्र किया है।
राहुल ने MP का जिक्र क्यों किया ?
राहुल का तर्क है कि BJP पहले इस तरीके से सरकारें गिराती है। अब चुनाव प्रक्रिया को भी प्रभावित करने लगी है।
कांग्रेस का यह आरोप लंबे समय से चला आ रहा है कि BJP मतदाता सूचियों और वोटिंग प्रक्रिया में हेरफेर करती है। राहुल ने अब इसे एक बड़े पैटर्न के तौर पर पेश किया है।
लोकतंत्र पर मंडराता खतरा?
राहुल का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाता रहा है।
BJP और EC की तरफ से कोई जवाब?
राजनीतिक माहौल में ऐसे आरोप-प्रत्यारोप चुनावी नतीजों के बाद आम होते हैं। जब नेता प्रतिपक्ष जैसे बड़े पद पर बैठा नेता चुनाव आयोग को सीधे निशाने पर लेता है तो बात और गंभीर हो जाती है।
FAQ
- राहुल गांधी ने बंगाल और असम चुनाव में क्या आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने दावा किया कि बंगाल और असम में BJP ने चुनाव आयोग (Election Commission) के समर्थन से चुनाव चोरी की। उनके मुताबिक बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 में भी दोहराई गई एक ही "प्लेबुक" का हिस्सा बताया।
तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू
एमपी न्यूज: राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन और एल मुरुगन दक्षिण में चुनाव हारे
सिर्फ 1 वोट से जीते TVK नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और चार बार के विधायक को हराया
मध्यप्रदेश न्यूज: मोहन कैबिनेट में किसानों को दालों पर मिलेगा बोनस!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari