राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी दादी इंदिरा को पुष्पांजलि, गरमाई सियासत, सीएम मोहन ने कसा तंज
Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 15:12 IST
rahul gandhi indira gandhi
राहुल गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जूते पहनकर पुष्पांजलि देने पर सियासी बहस छिड़ गई है। इस घटनाक्रम को लेकर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लिया है, तो कांग्रेस बचाव में उतर आई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल दौरे के दौरान एक नई राजनीतिक बहस में घिर गए हैं। संगठन सृजन अभियान की शुरुआत के लिए वे भोपाल पहुंचे थे। राहुल इस बीच कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर फूल चढ़ाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने राहुल को घेरना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी राहुल की दादी थीं। ऐसे में जूते पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि देना भारतीय परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संस्कार और सेवा कार्यों से जनता का विश्वास जीता है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश भाजपा का मजबूत गढ़ बना हुआ है।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी का अपमान किया है। यह भारतीय नहीं, बल्कि इटली की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटन पर भोपाल आए थे और संगठन सृजन की बात करने वाले नेता ने अपनी ही दादी का अपमान कर दिया। भारतीय परंपरा के अनुसार, किसी महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय जूते नहीं पहने जाते।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी ने जिस तरह जूते पहनकर और फूल फेंककर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी, उससे उनकी सोच और संस्कारों की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, वे भारत की संस्कृति को कैसे समझ सकते हैं। कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानती है, यह विचारणीय है।
यह भी पढ़ें....राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के सामने आए लोग, कई गिरे
गौरतलब राहुल एयरपोर्ट से सीधे पीसीसी कार्यालय पहुंचे, जहां कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यालय में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के साथ बैठक की। इसके बाद सांसदों और विधायकों से चर्चा हुई। दोपहर 1:45 बजे रवींद्र भवन में पार्टी सम्मेलन भी निर्धारित किया गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
क्या है मामला
राहुल गांधी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित कर रहे थे। राहुल ने इस दौरान अपने जूते नहीं उतारे। वीडियो में उमंग सिंघार भी जूते पहने दिखे। दोनों नेता पुष्प अर्पित किए और आगे बढ़ गए। जबकि जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल जैसे सीनियर नेताओं ने परंपरा का पालन करते हुए पहले जूते उतारे, फिर श्रद्धांजलि दी। इसी को लेकर अब बीजेपी ने सवाल उठाना शुरू कर दिया।
सीएम ने कहा- ये हमारी संस्कृति नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने अपनी दादीजी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे; यह संस्कारों के विरुद्ध है... pic.twitter.com/s0zd0NxZ68
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 3, 2025
इटली की संस्कृति की झलक: सारंग
भारतीय परंपरा है कि दिवंगत महापुरुषों को पुष्पांजलि देते समय जूते उतारे जाते हैं।
लेकिन इटली के संस्कार में पले राहुल गांधी ने न सिर्फ़ जूते पहन रखे, बल्कि इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित भी नहीं किए- बस फेंक दिए।
आशा है राहुल गांधी भोपाल छोड़ने से पहले अपने इस कृत्य के… pic.twitter.com/vBLatwZNqU
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) June 3, 2025
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तंज
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी ने जिस तरह जूते पहनकर और फूल फेंककर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी, उससे उनकी सोच और संस्कारों की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, वे भारत की संस्कृति को कैसे समझ सकते हैं। कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानती है, यह विचारणीय है।
राहुल गांधी ने जूते पहन व फूल फेंककर जिस तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की,इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं।
जिसे अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है; ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है। pic.twitter.com/qCwaXt677C
— VD Sharma (@vdsharmabjp) June 3, 2025
भोपाल में बैठकों का दौर शुरू
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari