/sootr/media/media_files/2026/02/24/leaders-who-eat-stones-meet-rahul-gandhi-in-indore-2026-02-24-19-05-51.jpg)
Photograph: (the sootr)
indore. इंदौर में शनिवार 21 फरवरी को कांग्रेस के गांधी भवन दफ्तर के बाहर पथराव में घायल कांग्रेस नेता मंगलवार को राहुल गांधी से मिले। भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल को लेकर लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आए थे। राहुल गांधी ने भाषण खत्म करने के बाद मंच पर ही कांग्रेस इंदौर जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष वानखेड़े ने उन्हें घटना और पथराव की पूरी जानकारी दी।
बोले- डरना मत, लगातार लड़ना है
वानखेड़े ने राहुल गांधी के पास बैठकर घटना की विस्तार से जानकारी दी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत फैलाने वाले लोग है, हमे इनसे किसी भी हाल में डरना नहीं है। लगातार लड़ना है और मैं सभी लड़ने वालों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर है।
इस मामले में हुई है तीन एफआईआर
उल्लेखनीय है कि इस बड़े बवाल में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है। इसमें बीजेपी के आवेदन पर कांग्रेस के 20 पदाधिकारियों पर नामजद केस हुआ है। जिसमें दंगे, बलवे जैसी धाराएं हैं। वहीं कांग्रेस की शिकायत पर अज्ञात पर यानी बिना नाम के एफआईआर हुई।
हालांकि, कांग्रेस ने इसमें 32 नाम दिए थे। वहीं तीसरी एफआईआर पुलिस की ओर से अज्ञात पर शासकीय काम में बाधा का दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि वीडियो देखकर सभी की भूमिका तय होगी और आरोपियों को नामजद भी किया जाएगा।
यह नाम दिए थे कांग्रेस ने
रोहित चौधरी, सौगात मिश्रा, सुमित मिश्रा, सर्वजीत गौड़, हरप्रती बख्शी, आवेश राठौर, बिंदू चौहान, अक्षत चौधरी, कमलसिंह चौहान, मनोज परांजपे, निखिल खानविलकर, निक्की राय, चंदनसिंह बैस, यशव यदाव, राजा कोठारी, हिमांशु मालवीय, लक्ष्मीनारायण पानेरी, दीपेश पचोरी, अनिल पाटिल, अरूण पेंढारकर, ए. पेंढारकर, मोईन अली, सन्नी तिवारी, मुकेश जायसवाल, नाना चौधरी, अशौक चौहान चांदू, शिवपाल, विनोद डींडावा, संजय कौशिक, गब्बर पहलवान, रजत शर्मा और विक्की कखरे।
बीजेपी की एफआईआर में इनके नाम
बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आवेश राठौर की शिकायत पर कांग्रेस पदाधिकारियों पर केस हुआ है। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पार्षद राजू भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, दौलत पटेल, सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, , निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश निजामपुरकर, जाकिर जक्कू, नफीस गब्बर, परवेज खान, जुनैद पर नामजद केस हुआ है।
यह खबरें भी पढ़ें..
आयकर विभाग ने दिया 10 ज्वेलर्स को झटका, 20 करोड़ की ज्वेलरी रहेगी सीज, कोर्ट का आदेश
इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेंडर में किए करोड़ों के खेल, गांधी हॉल का रिनोवेशन भी नियम के खिलाफ
इंदौर के एमवाय अस्पताल में मोटापा क्लिनिक शुरू, मोटापे से मुक्ति दिलाएगी फ्री सर्जरी
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us