MP के कई शहरों में बारिश, ओले गिरे, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Jitendra Shrivastava | Mar 17, 2024, 22:29 IST
Share
thesootr
MP के कई शहरों में बारिश, ओले गिरे।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शाम को अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। छिंदवाड़ा में सुबह से बादल छाए थे। देर शाम शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश होने लगी। सिवनी में तेज बारिश और ओले गिरने से फसल को नुकसान हुआ।

BHOPAL. मध्यप्रदेश ( MP) में मौसम बदलने से एक बार फिर तेज बारिश और ओले का दौर शुरू हुआ। रविवार देर शाम जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल और सिवनी सहित कई जिलों में बारिश हुई। सिवनी में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवा में नमी आ रही हैं। इस वजह से मार्च में ही तीसरी बार मौसम बदला है। नए सिस्टम की एक्टिविटी का जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में असर ज्यादा दिख रहा है।

बैतूल में बारिश से कच्चा मकान गिरा

बैतूल में दोपहर करीब 2 बजे तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। इस बारिश और ओलों के कारण जिले के बारहवी क्षेत्र में बिजली गिरने से 4 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, शाहपुर के सिलपटी गांव में कच्चा मकान गिर गया। आंधी के कारण कई मकानों के टीन शेड भी उड़ गए।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP के अनोखे गांवः राजनीतिक लिहाज से क्यों खास हैं ये गांव, जानें

Shivraj Singh Chauhan बोले- कांग्रेस डूबता जहाज इसलिए छोड़ रहे पार्टी

देर शाम जबलपुर-छिंदवाड़ा में मौसम बदला

जबलपुर में भी शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। छिंदवाड़ा में सुबह से बादल छाए थे। देर शाम शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश होने लगी।

सिवनी में बेर बराबर के ओले गिरे

Thesootr
Thesootr

सिवनी समेत जिले में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। किसानों ने बताया कि तीन से पांच मिनट तक चने और बेर के आकार के ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान की आशंका है। क्षेत्र में शनिवार को भी ओले गिरे थे।

मौसम बदलने का ये रहा कारण

भोपाल के मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवा अरब सागर से नमी ला रही हैं। दक्षिण-पूर्वी हवा बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही हैं। इस वजह से बारिश, ओले और तेज आंधी का दौर चलने लगा है। पूर्वी मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश होने का अनुमान है।

Tags:
  • MP
  • बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा