नगर पालिका के कर्मचारियों को पेड़ काटने की सजा: लगाने होंगे 20 नए पेड़

Amresh Kushwaha | Jun 17, 2025, 14:10 IST
Share
tree-pagdi-ceremony
tree-pagdi-ceremony

रायसेन में 15 साल पुराने नीम के पेड़ को काटने पर विरोध हुआ। नगर पालिका कर्मचारियों को 20 नए पेड़ लगाने और 3 साल तक देखभाल करने की सजा मिली। जानें क्या है पूरा मामला...

रायसेन (Raisen) जिले में 6 जून को पर्यावरण दिवस के ठीक अगले दिन एक दुखद घटना घटी। नगर पालिका कर्मचारियों ने स्वच्छता चौपाटी के निर्माण के दौरान 15 साल पुराने नीम के पेड़ को काट डाला। यह पेड़ ऑक्सीजन पार्क के पास स्थित था। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे देश में पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की बात की जा रही थी। इस घटना से नाराज जिला विकास समिति ने पेड़ की कटाई की कड़ी निंदा की और पर्यावरण के नजरिये से इसे गलत कदम माना।

ये खबर भी पढ़िए...450 पर्यावरणीय मंजूरियों को लेकर सिया विवाद गहराया, मुख्य सचिव की बैठक के बाद भी नहीं बनी सहमति

पगड़ी रस्म का आयोजन

इसी मुद्दे को लेकर आज (मंगलवार को) जिला विकास समिति ने पेड़ की त्रयोदशी और पगड़ी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा और अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उस स्थान पर शोक सभा आयोजित की गई जहां पेड़ को काटा गया था। इसके साथ ही, प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के प्रति लापरवाही का उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ों की सुरक्षा हमारे लिए जरूरी है, क्योंकि ये हमारी रहन-सहन और पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भारत में पर्यावरण और विकास की चुनौती, विश्व पर्यावरण दिवस पर जानें क्या कहते हैं CSE रिपोर्ट

20 नए पेड़ लगाने व देखभाल की मिली सजा

मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) सुरेखा जाटव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, उन्होंने नगर पालिका इंजीनियर पंकज जैन और कर्मचारी नरेंद्र मालवीय को नोटिस जारी किया। दोषी कर्मचारी को सजा के तौर पर 20 नए पेड़ लगाने और 3 साल तक उनकी देखभाल करने का आदेश दिया।
नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने कहा कि यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर की गई लापरवाही को ठीक करने के लिए उठाया गया है। यह न केवल इस कर्मचारी के लिए, बल्कि पूरे नगर पालिका विभाग के लिए एक सीख है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Environment Day program | municipality | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन
  • Raisen
  • Environment Day program
  • municipality
  • नगर पालिका
  • पर्यावरण दिवस
  • पगड़ी रस्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा