नाबालिग से रेप के आरोपी महंत ने पुलिस कस्टडी में जहर खाकर दी जान

Raj Singh | Dec 25, 2024, 12:23 IST
Share
MAHANT
MAHANT

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी महंत ने पुलिस हिरासत में जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। महंत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी महंत ने पुलिस हिरासत में जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। महंत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बीच नाबालिग गर्भवती भी हो गई। पुलिस ने दो माह पहले डीएनए टेस्ट कराया था, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

मौत को लगाया गले

वहीं रिपोर्ट आने के बाद सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। महिला थाना प्रभारी अपाला सिंह मंगलवार को आरोपी महंत महेंद्र विजय रामदास को सिलवानी स्थित आश्रम लेकर आई थीं। यहां महंत ने उसे शौचालय जाने को कहा। इसके बाद उसने आश्रम के पीछे जाकर जहर खा लिया।
नाबालिगों से रेप के 5 हजार मामले HC में लंबित, आधे आरोपी जमानत पर बाहर

शिष्य ने गुरु पर लगे आरोपों को नकारा

तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे सिलवानी अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महंत की मौत के बाद जिला अस्पताल में शिष्य भैरव प्रसाद शास्त्री समेत परिजनों ने कहा है कि यह पूरा घटनाक्रम जमीन से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की 300 एकड़ जमीन है। जिसके चलते कुछ लोग उन्हें हटाने की साजिश रच रहे थे। इस दौरान महंत को नाबालिग से दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया गया।

रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म , डॉक्टर पर भी होगी कार्रवाई

प्रशासन ने क्या बताया?

वहीं पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे उसे गिरफ्तार कर किया था। पूरी रात उसे हिरासत में रखा गया था। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने करीब दो महीने पहले डीएनए टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महंत दोषी साबित हुआ। इसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उसने जहर खा कर अपनी जान दे दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन समाचार
  • रायसेन
  • पुलिस कस्टडी में मौत
  • रेप
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महंत का नाबालिग से रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा