तुम नकल कर रही हो, ये कहकर टीचर ने 10वीं की छात्रा से उतरवाए कपड़े, मचा हड़कंप

Raj Singh | Mar 12, 2025, 10:40 IST
Share
raisen
raisen

रायसेन जिले के उदयपुरा स्थित सीएम राइज स्कूल से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने आई छात्रा को चेकिंग के नाम पर क्लास में कपड़े उतरवाकर परेशान किया गया।

पवन सिलावट @ रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा में सीएम राइज स्कूल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बोर्ड परीक्षा 10वीं का एग्जाम देने आई एक छात्रा को चेकिंग के नाम पर भरी क्लास में कपड़े उतरवाकर प्रताड़ित किया गया। मामला सोमवार 10 मार्च का है। जब पीड़ित छात्रा गणित का पेपर देने स्कूल आई थी ।

आरोप है कि यहां ड्यूटी पर तैनात सरकारी टीचर को पीड़ित छात्रा के नकल करने का शक हुआ। इसके बाद आवेश में आकर टीचर ने भरी क्लास में ही छात्रा के कपड़े उतरवा दिए। जिससे पास बैठे लड़के तक शर्मशार होकर मुंह फेरते नजर आए। हालांकि इस महिला शिक्षिका को शर्म नहीं आई। यह पूरी घटना क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने स्थानीय थाने रायसेन आकर जन सुनवाई में मामले की शिकायत की। इसके बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर सख्त कार्यवाई की बात कही है।

ये भी खबर पढ़ें... रायसेन में खेत की तार फेंसिंग में फंसने से तेंदुए की मौत, दो गिरफ्तार

छात्रा से बदसलूकी

मैथ्स का पेपर देने के लिए उदयपुरा के सी.एम. राईज स्कूल आई छात्रा ने आवेदन में बताया है कि पेपर के दौरान शिक्षिका मनीषा रघुवंशी ने मुझे परेशान किया। टीचर ने परेशान करने की नियत से नक्ल की पर्ची नीचे से उठाकर मुझे कहा कि तुम नक्ल कर रही हो। इस पर मैंने कहा कि ऐसा नहीं है। इस पर मनीषा रघुवंशी ने पूरी क्लास के सामने मुझे मारा। साथ ही पूरी क्लास के सामने मेरे कपड़े उतरवाए, सबके सामने मेरी बेइज्जती की। छात्रा के आवेदक के मुताबिक, मुझे मनीषा रघुवंशी ने कहा कि तुम्हारे ऊपर कार्रवाई की जाएगी। अभी हम अधिकारी को बुला रहे हैं।
ये भी खबर पढ़ें... रायसेन में वक्फ बोर्ड का किसानों को जमीन खाली करने का नोटिस, ग्रामीणों का इनकार

छात्रा का पेपर सही नहीं गया

छात्रा आगे कहती है कि जब मैंने विरोध किया तो मनीषा रघुवंशी ने मुझे पेपर से भगा दिया। फिर मैं वहां से घबराते हुए बहार निकल रही थी, तभी मैं स्कूल के अन्दर ही गिर गई। जिससे मेरे दोनों हाथों में चोट लगने के कारण खून निकलने लगा। फिरमैं वहां से बहार निकली और पापा को फोन लगाया, पापा का फोन बंद आ रहा था, तभी मैंने मेरे बड़े भाई सचिन लोधी को फोन लगाया तो भाई पापा को लेकर उदयपुरा आए। इसके बाद मैंने मेरे पापा और भाई को पूरी घटना बताई। तभी पापा मुझे सी.एम. राईज स्कूल लेकर गए। उस समय लगभग 11:30 हो रहा था। छात्रा ने आगे बताया कि मेरे पापा ने स्कूल शिक्षकों से बात की। पापा ने टीचर्स ने कहा कि आपने हमारी बच्ची के साथ मार-पीट क्यों? इसकी वजह से हमारी बच्ची घबरा रही है। तभी मेरे पापा के कहने पर शिक्षिकों ने मुझे पेपर देने के लिए कहा, लेकिन समय निकल जाने के कारण मेरे मैथ्स का पेपर सही नहीं गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन न्यूज
  • सीएम राइज स्कूल
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा