राजा रघुवंशी के हत्याकांड के बाद घर में लौटी खुशियां, बेटा जन्मा तो मां ने कहा-हमारा राजा लौट आया

Sandeep Kumar | Mar 29, 2026, 23:41 IST
Share
raja raghvanshi
raja raghvanshi

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार में एक नवजात बेटे का जन्म हुआ है, जिसे ‘राजा’ नाम दिया गया। परिवार इसे भगवान की कृपा मानता है और इसे राजा की वापसी मान रहा है।

News in Short

  • इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार में 29 मार्च को बेटे का जन्म हुआ।
  • नवजात का नाम 'राजा' रखा गया, परिवार इसे विशेष संयोग मान रहा है।
  • भविष्यवाणी के अनुसार, राजा के भाई के घर फिर से 'राजा' का जन्म हुआ।
  • परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कोर्ट से फास्ट ट्रैक सुनवाई की अपील की।

News in Detail

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला देशभर में चर्चित रहा था। अब उसी परिवार में एक खुशी आई है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। हत्या के बाद परिवार के गम को एक किलकारी ने कुछ समय के लिए पीछे छोड़ दिया है। रघुवंशी परिवार में 29 मार्च को एक बेटे का जन्म हुआ है, जिसे 'राजा' नाम दिया गया। यह खुशी राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है।

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि तेहरवी पर कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि राजा के किसी भाई के घर फिर से राजा का जन्म होगा। उन्होंने कहा कि राजा की मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी, वह हत्या थी, इसलिए वह वापस आ सकते थे। विपिन ने कहा कि यह खुशी सचिन के घर आई है, जो पुजारी की भविष्यवाणी को सच साबित करती है।

शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

ग्यारस के दिन हुआ जन्म

विपिन ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या ग्यारस के दिन हुई थी। अब यह बच्चा भी ग्यारस के दिन पैदा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा की मृत्यु 2:40 बजे हुई थी। बच्चा 2:42 बजे पैदा हुआ। परिवार इसे एक विशेष संयोग मान रहा है। वे मानते हैं कि राजा उसी समय लौट आए हैं, जब वह बिछड़े थे।

मध्यप्रदेश: एम्स भोपाल में SPECT-CT से पीठ दर्द की सही जांच, मरीजों को मिलेगी राहत

नवजात का नाम राजा

परिवार ने नवजात का नाम 'राजा' रखा है। परिवार की भाभी ने हमेशा राजा का ख्याल रखा था। उन्होंने उसे अपने बेटे की तरह माना था। अब वही भाभी 'राजा' को जन्म देकर परिवार में लौटी हैं।

इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय

क्या बोलीं राजा की मां

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उनके परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं। उन्होंने इसे भोलेनाथ की कृपा बताया और कहा कि जो कुछ हुआ, वह भगवान की मर्जी से हुआ है। उन्होंने कहा, मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है।

परिवार ने की न्याय की मांग

परिवार ने कोर्ट से अपील की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उनका कहना है कि इससे सोनम और अन्य आरोपियों को जल्दी सजा मिल पाएगी।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

राजा रघुवंशी हत्या की टाइमलाइन

11 मई 2025: राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी।
20 मई 2025: हनीमून के लिए मेघालय गए।
24 मई 2025: परिवार से संपर्क टूट गया।
2 जून 2025: राजा का शव गहरी खाई में मिला।
9 जून 2025: सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली, शिलांग पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल सोनम, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी जेल में हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा