कांग्रेस से निष्कासित राजेंद्र भारती ने खोले सारे राज, जानें क्या लगाए आरोप

Atul Dwivedi | Aug 17, 2026, 20:40 IST
Share
कांग्रेस से निष्कासित राजेंद्र भारती ने खोले सारे राज
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. दतिया उपचुनाव के बाद राजेंद्र भारती ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने निष्कासन और टिकट कटने के पीछे राजनीतिक मैनेजमेंट होने का दावा किया।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस जीत के बाद जितनी चर्चा घनश्याम सिंह की हुई, उससे ज्यादा चर्चा पूर्व कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की हुई।

'द सूत्र' से खास बातचीत में राजेंद्र भारती ने अपने ऊपर लगे कई आरोपों के जवाब दिए। भारती ने ये भी बताया कि आखिर उन्हें कांग्रेस से क्यों निकाला गया?

बातचीत में ये रहा खास...

सवाल: कांग्रेस ने आपको पार्टी से निकाल दिया, गलती किसकी थी ? आपकी या कांग्रेस की ?

जवाब: अब जिन्होंने निकाला है, वो ये कह रहे हैं कि ये नई कांग्रेस है। पुरानी कांग्रेस जो सत्ता में बनी रही, नई कांग्रेस 20 साल से नहीं जीत पा रही। पार्टी से हम कई बार निष्कासित हो चुके। इसका ज्यादा असर हम पर नहीं पड़ता। हमको जिस तरह विधानसभा से निष्कासित किया गया, ये निष्कासन उसी का हिस्सा है।

सवाल: बातें तो ये हो रही हैं कि आप कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम कर रहे थे ?

राजेंद्र भारती: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम कर रहा था, तो रिजल्ट के बाद देखते। कांग्रेस तो जीती है न, तो कैसे जीत गई ? क्या नरोत्तम के दम पर जीती ?

सवाल: क्या कांग्रेस ने आपका इस्तेमाल किया है?

जवाब: कांग्रेस इस समय विचित्र स्थिति में जा रही है। कांग्रेस श्यामाचरण शुक्ल, विद्याचरण शुक्ल, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ वाली नहीं रही। कांग्रेस तो ये थी। अब काहे की कांग्रेस, ये कांग्रेस को बेच रहे हैं। सब मैनेज हो जाते हैं।

20 साल से हम लोग ऐसे व्यक्ति से लड़ रहे थे, जो भय और आतंक की राजनीति यहां की। उस व्यक्ति से लड़ने का नतीजा हम लोगों ने ये निकाला कि उस व्यक्ति को 2023 में हरा दिया। लेकिन जिसके खिलाफ हम लड़ते रहे, उसी के सहयोग से कांग्रेस ने कैंडिडेट बनाया, उसी के कहने से। उसने इन्हें करोड़ों रुपए दिए।

ये अपनी कहें न। ये सब लोगों की नजरों से बचने के लिए ये दाग लगे। ये मैसेज जाए कि राजेंद्र भारती ने पार्टी से खिलाफत की, राजेंद्र भारती को पार्टी से निकाल दिया।

सवाल: आपकी शिकायत किसने की ?

जवाब: नरोत्तम ने की शिकायत। कांग्रेस में उनकी दोस्ती चलती है, मैनेजमेंट चलता है। हमारा टिकट किसने कटवाया ?

सवाल: आपको और घनश्याम सिंह के संबंध आपस में कैसे हैं ?

जवाब: व्यक्तिगत संबंध ठीक हैं, लेकिन राजनीतिक संबंध उतने अच्छे नहीं हैं। नरोत्तम मिश्रा इन्हें करोड़ों रुपए चुनाव लड़ने के लिए देता रहा। ये कांग्रेस का विरोध करते रहे, नरोत्तम का साथ देते रहे।

सवाल: आपको कब पता चला कि पार्टी से निकाल दिया गया है ?

जवाब: मुझे रात 10 बजे पता चला। तो रात 10 बजे निकालने का क्या मतलब ? मेरी सदस्यता जाने से लेकर पार्टी से निकालने तक आप देखेंगे आपको एक ही लोग मिलेंगे।

सवाल: जीतू पटवारी को पता था आपको निकाला जा रहा है ?

जवाब: बिल्कुल पता था। हरीश चौधरी को भी पता था। उन्होंने चर्चा करने लायक छोड़ा ही नहीं। नोटिस देते, अनुशासन समिति है। गैर लोकतांत्रिक तरीके से काम किया।

सवाल: 2028 का चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे या किसी पार्टी से ?

जवाब: जनता हमारे साथ है। जहां से घनश्याम सिंह लड़ेंगे वहीं से चुनाव लड़ेंगे। जिस पार्टी का कहेंगे, उसका टिकट ले आएंगे।

बता दें कि राजेंद्र भारती को बैंक एफडी मामले में तीन साल की सजा हुई थी। जिसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी, और दतिया सीट खाली हो गई। इसके बाद भारती ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। अब राजेंद्र भारती ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को किया निलंबित

दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह-राजेंद्र भारती आमने-सामने, भीतरघात के लगाए आरोप

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजेंद्र भारती, चुनाव आयोग को नोटिस

राजेंद्र भारती केस: दोषसिद्धि पर रोक की मांग, कोर्ट बोला- राहत दी तो हर दोषी देगा यही दलील

Tags:
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • द सूत्र
  • नरोत्तम मिश्रा
  • राजेंद्र भारती
  • दतिया उपचुनाव
  • घनश्याम सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग