रक्षाबंधन से पहले बहन ने अपने ही भाई की हत्या की सुपारी दी, बोरे में भरकर फिंकवाई डेड बॉडी

Kaushiki | Updated:
Share
mp-sister-hires-killers-brother-murder-singrauli
mp-sister-hires-killers-brother-murder-singrauli

मध्यप्रदेश में एक बहन ने अपने ही भाई की हत्या के लिए सुपारी दे दी और उसे गला घोंटकर मारवा दिया। शव को बोरे में डालकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बहन और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहन ने अपने भाई की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि युवक की हत्या उसकी ही बहन और मां ने मिलकर करवाई थी। दिलचस्प बात यह है कि बहन ने हत्या के लिए दो लोगों को सुपारी दी थी।

मृतक छत्तीसगढ़ का निवासी था, जिसकी हत्या के बाद उसकी लाश को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया था। शव नदी में बहते हुए सिंगरौली में आ गया था, जहां पुलिस ने शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें...एमपी में डीएसपी ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में सीनियर अफसरों के नाम से बढ़ी हलचल

घटना का खुलासा

बता दें कि, 12 जुलाई को पुलिस को सिंगरौली जिले के गोपद नदी के किनारे स्थित ग्राम ताल में एक बंद बोरे में शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान बाद में मृतक के भाई ने की, जिसने बताया कि भैयालाल सिंह नामक युवक तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि भैयालाल छत्तीसगढ़ का निवासी था और वह अपने शराबी और हिंसक स्वभाव के कारण अपने परिवार के लिए परेशानी का कारण बन चुका था।

मृतक की बहन का खुलासा

मृतक के भाई ने बहन पर हत्या का शक जाहिर किया था। उसने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले दो युवक मृतक के घर पर आए थे और वे भी भैयालाल के गायब होने के बाद से नजर नहीं आए थे।

पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की बहन से पूछताछ की, तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। बहान ने बताया कि भैयालाल शराब और गांजे का आदी था और घर में अपनी मां और बहन के साथ ज्यादती करता था।

इससे परेशान होकर, उसने दो लोगों को 10 हजार रुपए में सुपारी देकर भाई की हत्या करवा दी। आरोपियों ने भैयालाल का गला घोंटकर उसकी हत्या की और शव को बोरे में भरकर गोपद नदी में फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें...MP में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण : परशुराम सेवा संगठन सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगा याचिका

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बहन और सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रक्षाबंधन के आसपास हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी में बहन ने करवाई भाई की हत्या

‍ Murder in cg | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रक्षाबंधन
  • सिंगरौली
  • Murder in cg
  • एमपी में बहन ने करवाई भाई की हत्या
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत