रावण ने माता सीता चुराई, इन्होंने करोड़ों की श्रद्धा : राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
Amresh Kushwaha | Published:
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अभी मछलियां पकड़ी हैं, मगरमच्छ भी पकड़े जाएं। मामले में 8 गिरफ्तार हो चुके हैं और SIT जांच कर रही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है।
- मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- SIT (Special Investigation Team) गठित होकर जांच कर रही है।
- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने चोरों को रावण की संज्ञा दी।
धीरेंद्र शास्त्री बोले, मगरमच्छ भी पकड़ो
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान पात्र में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी उन्हें मिली है और उन्हें यकीन है कि आगे और लोग भी पकड़े जाएंगे।
रावण से की तुलना, भगवान का दंड मिलेगा
उन्होंने यह भी कहा कि ये चोर आज के रावण हैं, बस रूप बदल गया है। भारत के कानून पर टिप्पणी करते हुए शास्त्री ने कहा कि यह मकड़ी के जाले जैसा है जिसमें बड़े निकल जाते हैं और छोटे फंस जाते हैं।
राम मंदिर के दान पात्र से हुई चोरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई। SIT (Special Investigation Team) यानी विशेष जांच दल बनाया गया है। अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं।
SIT ने क्या किया अब तक
सभी आरोपियों के खिलाफ BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब आरोपियों से पूछताछ हो रही है और जांच आगे बढ़ रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं से की अपील, नशा नहीं कथा एडिक्ट बनो
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा में दोस्ती जिहाद पर चेताया, इधर मिला एक करोड़ का चैलेंज
नीट पेपर लीक मामले में धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर, बोले- जो मुंह में आए कह देते हैं
NEET पेपर लीक पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बच्चों की फीस माफ करें...
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari