Rang Panchami : MP में रंगपंचमी की धूम, इंदौर की गेर में शामिल हुए CM मोहन यादव, भोपाल में दिग्विजय सिंह ने खेली होली

Sandeep Kumar | Published:
Share
ुपरकर
रंगपंचमी की धूम

मध्य प्रदेश में रंगपंचमी पर लोग जमकर रंग-गुलाल खेल रहे हैं। सीएम मोहन ने रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर में निकाली जाने वाली गेर में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं, वहीं भोपाल में लोगों ने जमकर रंग उड़ाए...

BHOPAL. मध्‍य प्रदेश में रंगपंचमी ( Rang Panchami ) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंग मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( Mohan Yadav ) रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर में निकाली जाने वाली गेर में शामिल हुए। यहीं से उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, रंगपंचमी पर इंदौर ( Indore ) में गेर ( Ger ) निकालने की परम्परा 75 वर्ष पुरानी है। इसमें शामिल होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, वहीं राजधानी भोपाल ( Bhopal ) में भी रंगपंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर में जमकर होली खेली गई। जहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान टैंकरों से रंग और गुलाल उड़ाया गया। दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने भी रंग-गुलाल से जमकर होली खेली। उन्होंने जय सियाराम कहते हुए सभी को रंग पंचमी के शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़िए...Chaitra Navratri 2024 : जानें कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

इंदौर में सीएम शामिल हुए गेर में


इंदौर की गेर में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत मंत्री कैलाश विजवर्गीय भी शामिल हुए। मॉरल क्लब से प्रारम्भ हुई गेर, रसिया गेर होती हुई संगम कॉर्नर पर समाप्त हुई। यहां सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। जानकारी के अनुसार गेर में एक एम्बुलेंस फंस गई थी लेकिन लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल रास्ता साफ़ कर दिया।

83e4c8e3-0b6
83e4c8e3-0b6


भोपाल में रंगपंचमी की धूम


इधर राजधानी भोपाल में रंगपंचमी ( Rang Panchami) के अवसर पर लोगों ने जमकर होली खेली। पुराने भोपाल में लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। यहां रंगों से भरे पानी के टैंकर बुलाए गए थे। कई लोग रंगपंचमी पर रंग खेलने पुराने भोपाल में एकत्रित हुए। भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर में जमकर होली खेली गई। जहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए।

1e93e44f-c64
1e93e44f-c64


ये खबर भी पढ़िए...1 अप्रैल से बदल जाएंगे Income Tax से जुड़े ये नियम, जानें पूरी डिटेल

उज्जैन में दिखा रंगपंचमी का उत्सव


बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी रंगपंचमी की धूम देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने बाबा महाकाल को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि रंगपंचमी के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे ।

ये खबर भी पढ़िए...शादी के लिए डेटिंग कर रही लेडी डॉक्टर से फ्रॉड, IIT स्कॉलर बताकर बंदा कर गया इतना बड़ा काम

a8a3585d-a25
a8a3585d-a25


अलिराजपुर में निकाली गई फाग उत्सव यात्रा


अलिराजपुर में भी सर्व हिंदू समाज द्वारा रंगपंचमी पर भव्य सामूहिक फाग उत्सव यात्रा निकाली गई। जिसमे युवक-युवतियां, महिलाएं सहित वरिष्ठजन डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। आयोजन के तीसरे वर्ष फाग उत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। फाग उत्सव यात्रा में केसरिया पताका, मशीन से केसरिया गुलाल वर्षा, पुष्प वर्षा व भगवान राधा-कृष्ण की चलित झांकी फाग यात्रा की आकर्षण का केंद्र रही।

ये खबर भी पढ़िए...खर्चा किया ही नहीं और क्रेडिट कार्ड से पैसे कट गए, अब कोटेक महिंद्रा ग्राहक को देगा एक लाख



Tags:
  • Digvijay Singh
  • Indore
  • Bhopal
  • Mohan Yadav
  • उज्जैन
  • बाबा महाकाल
  • Rang Panchami
  • ger
  • रंगपंचमी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर