भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला
Aman Vaishnav | Feb 02, 2026, 10:51 IST
rape blackmailing bhopal schoolgirl osaf ali khan arrest
भोपाल के ओसाफ अली खान ने एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया और वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी वसूले। साथ ही छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी डाला।
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से 11वीं की छात्रा से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। आरोपी ओसाफ अली खान ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ रेप किया। उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया और पैसे वसूले। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोहेफिजा थाना के टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के मुताबिक, आरोपी ओसाफ अक्सर स्कूल के पास अपनी दोस्त से मिलने आता था। उसी दोस्त के जरिए उसकी पहचान पीड़िता से हुई।
पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने का बहाना बनाकर खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां, कार के अंदर उसने पीड़िता के साथ रेप किया। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।
आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में वायरल करने की धमकी दी। उसने छात्रा से एक लाख रुपए की मांग भी की थी। छात्रा ने इधर उधर से 40 हजार रुपए जोड़कर ओसाफ को दिए। पैसे लेने के बाद भी आरोपी और पैसे की मांग करने लगा।
जब छात्रा ने परेशान होकर आरोपी को सोशल मीडिया और फोन नंबर से ब्लॉक किया, तो उसने छात्रा को अलग-अलग नंबरों से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने छात्रा का वीडियो भी उसके दोस्तों को भेज दिया। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत करके अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन की मदद से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओसाफ उसे धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था। आरोपी ने कई बार धार्मिक दुआएं पढ़वाने का भी दबाव डाला।
पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
क्राइम न्यूज: MP में 8वीं की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, हॉस्टल प्रशासन को भनक तक नहीं
एमपी न्यूज: धर्मांतरण के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार
धर्मग्रंथों में लिखा...दलित महिला से रेप करो, तीर्थ फल मिलेगा, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान
धमतरी में धर्मांतरण पर बवाल; बुजुर्ग महिला के शव दफन को लेकर विरोध, शहर में हुआ अंतिम संस्कार
News In Detail
सहेली के जरिए हुई शुरुआत
पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने का बहाना बनाकर खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां, कार के अंदर उसने पीड़िता के साथ रेप किया। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।
वीडियो की ब्लैकमेलिंग
सोशल मीडिया पर दबाव
धर्म परिवर्तन का दबाव
पुलिस की कार्रवाई
FAQ
- 1. ओसाफ अली खान पर आरोप क्या हैं?
ओसाफ अली खान पर 11वीं कक्षा की छात्रा से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का आरोप है। - 2. आरोपी ने छात्रा को किस तरह ब्लैकमेल किया?
आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे मांगे। - 3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान का मोबाइल फोन भी जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।
क्राइम न्यूज: MP में 8वीं की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, हॉस्टल प्रशासन को भनक तक नहीं
एमपी न्यूज: धर्मांतरण के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार
धर्मग्रंथों में लिखा...दलित महिला से रेप करो, तीर्थ फल मिलेगा, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान
धमतरी में धर्मांतरण पर बवाल; बुजुर्ग महिला के शव दफन को लेकर विरोध, शहर में हुआ अंतिम संस्कार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari