MP : नशीली ड्रिंक पिलाकर छात्रा से रेप, सीनियर ले गई थी प्रेमी के पास

Madhav Singh | Oct 27, 2024, 07:21 IST
Share
gwalior student rape in car
gwalior student rape in car

ग्वालियर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक फस्ट ईयर की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा को उसकी सीनियर अपने बॉयफ्रेंड के पास ले गई थी। इसके बाद वह उसे कार में छोड़कर चली गई, जहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 19 साल की कॉलेज छात्रा से कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की सीनियर उसे बहलाकर कॉलेज कैंपस की पार्किंग में अपने कथित बॉयफ्रेंड के पास ले गई थी। आरोपी ने दोनों छात्राओं को कार में बैठाया। इसके बाद सीनियर छात्रा के प्रेमी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हो गई बेहोश

बताया गया है कि पीड़िता शहर के एक कॉलेज में फस्ट ईयर की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह वह कॉलेज गई, जहां क्लास में बैठकर वह पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी सीनियर छात्रा उसके पास पहुंची और कहा कि आओ थोड़ा मूड फ्रेश कर आते हैं। इसके बाद वह उसे लेकर कॉलेज की पार्किंग में पहुंची। यहां उसका बॉयफ्रेंड जय सिंह कार में बैठा हुआ था। पीड़ित छात्रा यह जानती थी कि यह लड़का उसकी सीनियर का बॉयफ्रेंड है। इसके बाद उसकी सीनियर उसे कार में बैठने को कहती है, जहां जय सिहं ने दोनों को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जूनियर छात्रा ने कोल्ड ड्रिंक पी, इसके बाद वह बेहोश होने लगी। इसी बीच सीनियर छात्रा उसे कार में छोड़कर वापस चली गई।

हाईवे पर कार में गैंगरेप, आरोपी डॉक्टर और स्पा संचालक गिरफ्तार

कॉलेज के बाहर कार में किया रेप

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर आते ही आरोपी जय सिंह ने उसके साथ रेप किया। वह उसका विरोध करती रही, लेकिन नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने के कारण उसके हाथ और पैर काम नहीं कर रहे थे। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे कॉलेज परिसर में लेकर पहुंचा। जहां सीनियर छात्रा और जय सिंह ने मुझे धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर कॉलेज से निकलवा देंगे। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी की। परिजन उसे लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सीनियर छात्रा और उसके साथी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्रेमी ने छात्रा से किया रेप, सुलह के बहाने दोस्त ने भी लूटी आबरू

क्या कहा पुलिस ने?

इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस पीड़िता द्वारा बताए घटनाक्रम के आधार पर CCTV कैमरे खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। पीड़ित छात्रा का मेडीकल परीक्षण कराया गया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Gwalior Crime News
  • मध्य प्रदेश
  • crime news
  • ग्वालियर पुलिस
  • ग्वालियर पुलिस की कार्रवाई
  • rape
  • college student raped in gwalior
  • ग्वालियर में छात्रा से रेप
  • कार में छात्रा से रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा