रातापानी का नया युग शुरू! अब सफारी का रोमांच कई नए रूटों से

Siddhi Tamrakar | Dec 04, 2024, 10:50 IST
Share
ratapani tiger reserve
ratapani tiger reserve

रातापानी टाइगर रिजर्व में तीन नए सफारी रूट शुरू किए जाएंगे, इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में..

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विशेष दर्जा दिए जाने से, रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में होने के बावजूद पर्यटक शुल्क अदा कर अपनी गाड़ियों से यात्रा कर सकते हैं।रातापानी सेंचुरी को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद सफारी के लिए रूट बढ़ाए जा रहे हैं। अभी झिरी बहेड़ा और गिन्नौरी गेट से Tiger Safari की जाती है। जल्द ही तीन नए रूट- बरखेड़ा गेट (नर्मदापुरम रोड), करमई गेट (रेहटी मार्ग), और घोड़ापछाड़ गेट (जबलपुर रोड) से भी सफारी शुरू होगी। इन नए रूट्स को जल्द ही फाइनल किया जाएगा।

120 फॉरेस्ट गार्ड की जरूरत

एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ एल. कृष्ण मूर्ति ने बताया कि रातापानी टाइगर रिजर्व में फील्ड स्टाफ बढ़ाने और नई साइटिंग के लिए बैठक आयोजित की गई है। फील्ड डायरेक्टर की नियुक्ति तक, सुपरिटेंडेंट सुनील भारद्वाज डायरेक्टर का कार्यभार संभालेंगे, वहीं रिजर्व में 120 फॉरेस्ट गार्ड और गश्ती चौकीदारों की तत्काल आवश्यकता है।

भोपाल बना 'टाइगर कैपिटल'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रातापानी के टाइगर रिजर्व बनने से मध्यप्रदेश को 'टाइगर स्टेट' के रूप में नई पहचान मिली है। यह भोपाल के पास स्थित देश का एकमात्र टाइगर रिजर्व है, जिससे राजधानी को 'टाइगर कैपिटल' का दर्जा मिला है। इससे न केवल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

रिजर्व में 250 ग्रामीणों को अस्थायी सुरक्षा श्रमिक और गश्ती चौकीदार के रूप में भर्ती किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा, लगभग 200 टूरिस्ट गाइड की आवश्यकता होगी। यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • टाइगर स्टेट एमपी
  • टाइगर सफारी
  • रातापानी टाइगर रिजर्व
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज