काम की खबर : अब बाजार में नहीं बिक सकेगा गरीबों का राशन, सरकार ने कर दी ये व्यवस्था

Deeksha Nandini Mehra | Sept 03, 2024, 12:56 IST
Share
राशन हजम करना पड़ेगा भारी
राशन हजम करना पड़ेगा भारी

गरीबों के राशन में दुकानदार हेराफेरी न कर सकें इसके लिए खाद्य और आपूर्ति विभाग ने व्यवस्था कर दी है। इसके तहत दुकानदार को हर हाल में एक महीने के अंदर उपभोक्ता को राशन देना होगा, नहीं तो ....

अब बाजार में गरीबों का राशन दुकानदार नहीं बेच सकेंगे, इसको लेकर सरकार ने व्यवस्था कर दी है। दरअसल, खाद्य और आपूर्ति विभाग (Food and Supply Department) ने राशन दुकानदार हेराफेरी न कर पाएं इसके लिए व्यवस्था की है। इसके तहत दुकानदार को हर हाल में एक महीने के अंदर उपभोक्ता को राशन देना होगा। अगर उपभोक्ता खुद राशन नहीं लेता है तो उसके हिस्से का राशन कैरी फॉरवर्ड न होकर लैप्स हो जाएगा। यानी अगले महीने उसे पिछले महीने का राशन नहीं मिल सकेगा।

ये खबर पढ़िए ...राशन दुकानों से बिलबिलाते कीड़ों के साथ बांटा जा रहा सड़ा अनाज

शिकायत एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना

नए प्रावधान के अनुसार राशन दुकानदार जरूरत से ज्यादा फायदा न उठा पाएं, इसके लिए विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Minister Govind Singh Rajput) ने भोपाल में एक शिकायत एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। उपभोक्ता इस नंबर 0755-2551475 पर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं। विभाग के अनुसार यह व्यवस्था केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत की गई है।
ये खबर पढ़िए ...सब्सिडी के बाद भी महंगा खरीदा जेल प्रशासन ने राशन, सरकार को करोड़ों का नुकसान

राशन दुकानदार उठाते थे फायदा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) के अधिकारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से राशन दुकानदार हेराफेरी नहीं कर पाएंगे। अभी दुकानदार बचे हुए राशन या नहीं बांटे गए राशन को दूसरे उपभोक्ताओं का बचा हुआ राशन बताकर बच निकलते थे और दूसरी दुकानों पर ऊंची कीमतों में बेचकर लाभ कमाते थे। अब नई व्यवस्था के चलते ऐसा नहीं कर पाएंगे।

ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ PDS राशन घोटाला : हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर 16 लाख का राशन डकार गए बीजेपी नेता

राशन नहीं लेने वाले का नाम होंगे चस्पा

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि जो व्यक्ति या परिवार राशन नहीं लेता है। उसका नाम दुकान के बाहर चस्पा किया जाए। इसके अलावा राशन दुकानदारों को बताया जाए कि वह भोपाल में स्थित नियंत्रण एवं शिकायत कक्ष के नंबर के बारे में भी उपभोक्ताओं को जानकारी दें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Minister Govind Singh Rajput
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Ration
  • राशन
  • Mp news in hindi
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • Food and Civil Supplies Department
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं