रतलाम में CGST दफ्तर में CBI की छापेमारी, 1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया असिस्टेंट कमिश्नर

Aman Vaishnav | Apr 01, 2026, 10:07 IST
Share
ratlam cgst assistant commissioner arrested cbi chhapemari
ratlam cgst assistant commissioner arrested cbi chhapemari

रतलाम में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, सीजीएसटी सहायक आयुक्त को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

News In Short

  • सीबीआई ने सीजीएसटी रतलाम के सहायक आयुक्त शंकर परमार को पकड़ा है।
  • आरोपी पर एक फर्म से पांच लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है।
  • बिचौलिए सुरेश मनसुखानी को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
  • शिकायतकर्ता की फर्म के खिलाफ कार्रवाई न करने का सौदा हुआ था।

News In Detail

आमीन हुसैन @ रतलाम

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में सीजीएसटी (CGST) रतलाम के सहायक आयुक्त शंकर परमार को गिरफ्तार किया है। परमार पर आरोप है कि उन्होंने एक फर्म के खिलाफ जीएसटी की कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

शंकर परमार सहित एक और आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई ने मंगलवार, 31 मार्च को एक मामला दर्ज किया था। इसमें सीजीएसटी रतलाम के सहायक आयुक्त शंकर परमार और निजी व्यक्ति सुरेश मनसुखानी को आरोपी बनाया गया है।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया है।

30 जनवरी को मिली थी शिकायत

सीबीआई को 30 जनवरी 2026 को एक शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया था कि रतलाम स्थित सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारी शिकायतकर्ता की फर्म के खिलाफ जीएसटी की कार्रवाई न करने के बदले अवैध पैसे मांग रहे थे।

पांच लाख की रिश्वत का मामला

जानकारी के अनुसार जांच के दौरान एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई। सहायक आयुक्त शंकर परमार ने एक बिचौलिए के जरिए शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की फर्म जावरा की है।

8133fe1e-3c3
8133fe1e-3c3

रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार शिकायत को गंभीरता से लेते हुए CBI की टीम भोपाल से रतलाम पहुंची और पूरे ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई। मंगलवार दोपहर से ही टीम CGST कार्यालय में सक्रिय हो गई थी। देर शाम तक पूरे परिसर को निगरानी में रखा गया। साथ ही आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी, ताकि ऑपरेशन को बिना किसी बाधा के अंजाम दिया जा सके।

योजना के तहत जैसे ही 1 लाख 50 हजार रुपए की पहली किश्त बिचौलिए के माध्यम से दी गई, CBI टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद देर रात तक दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई।

aa2a1994-3d5
aa2a1994-3d5

CBI अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान भी जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

झाबुआ में लोकायुक्त का एक्शन : पति के जरिए रिश्वत ले रही थी महिला अधिकारी, रंगेहाथों धराया जोड़ा

मध्यप्रदेश: बड़वानी में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

एमपी न्यूज: इंदौर की फर्म और रेलवे अफसरों पर केस : नकली पदक मामले में CBI ने दर्ज की FIR

RCom Fraud Case: अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ, ₹2,929 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • रतलाम
  • सीबीआई
  • CGST
  • सहायक आयुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच