एमपी के इस गांव में हो रही रहस्यमयी घटनाएं, अचानक लग रही आग और बरस रहे पत्थर

Raj Singh | Mar 17, 2025, 11:27 IST
Share
RATLAM NEWS
RATLAM NEWS

रतलाम जिले के आलोट तहसील के जलोदिया गांव में एक अजीब और डरावनी घटना सामने आ रही है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। एक परिवार के घर में अचानक आग लग जाती है और आसमान से पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

रतलाम @ आमीन हुसैन

रतलाम जिले के आलोट तहसील के छोटे से गांव जलोदिया में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है, जो किसी भी सामान्य इंसान के रोंगटे खड़े कर सकता है। दरअसल, एक परिवार के घर में अचानक आग लग जाती है, और आसमान से बरसने पत्थर लगते हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह कोई एक बार की घटना नहीं है। पिछले 8-10 दिनों से यह सिलसिला लगातार जारी है। पहले परिवार को लगा कि यह कोई संयोग है, लेकिन जब हर दिन अलग-अलग जगह आग लगने लगी, तो पूरे घर में डर का माहौल बन गया। बिस्तर जल गए, कपड़े राख हो गए, बच्चों की किताबें और स्कूल बैग तक जलकर खाक हो गए। यहां तक कि गोदरेज में रखे रुपए भी इस रहस्यमयी आग की चपेट में आ गए।

आग
आग


पूजा-पाठ, हवन और तांत्रिक उपायों का सहारा

वहीं परिवार ने इन घटनाओं को रोकने के लिए पूजा-पाठ, हवन और तांत्रिक उपायों का सहारा लिया। हालांकि, कुछ भी काम नहीं आया। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर कई कोशिशें कीं, लेकिन आग का यह रहस्यमयी खेल थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। इसी बीच, किसी ने इन अजीब घटनाओं को कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही लोग वीडियो को देखने में व्यस्त थे, अचानक घर में फिर से आग लग गई! घरवालों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन सवाल वही रहा आखिर ये सब हो क्यों रहा है?
ये भी खबर पढ़ें... क्यों प्रिय है भगवान शिव को भांग और धतूरा, समुद्र मंथन से जुड़ा है इसका रहस्य

सच्चाई क्या है, रहस्य बना...

गांव में इस रहस्यमयी आग और पत्थरों की बारिश को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे किसी अज्ञात शक्ति का प्रकोप मान रहा है, तो कोई इसे किसी पुराने कर्मों का नतीजा बता रहा है। लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।



आग 3
आग 3


ये भी खबर पढ़ें... MP के इस जिले में मिले अजीबोगरीब पत्थर, चुंबक चिपकने से मचा हड़कंप, गहराया रहस्य

मामले की जांच में जुटा सरकारी अमला

सरकारी अमला भी अब इस मामले की जांच में जुट गया है। स्थानीय पटवारी ने आकर घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया है और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। लेकिन इन रहस्यमयी घटनाओं के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या यह महज एक संयोग है। इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है।

आग 2
आग 2


गांव में यह परिवार अब चर्चा का केंद्र बन चुका है। लोग हैरान हैं, डरे हुए हैं, लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल घूम रहा है क्या यह कोई प्राकृतिक घटना है, या फिर इसके पीछे कोई और राज छिपा है? अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और विशेषज्ञ इस रहस्य से पर्दा उठा पाते हैं या नहीं!

डिस्क्लेमर: thesootr किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। यह घटनाएं सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच के योग्य हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • रतलाम
  • MP
  • रतलाम न्यूज
  • रतलाम पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रतलाम पुलिस प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा